scriptतुर्रा और कलंगी के बीच युद्ध | war in goutampura | Patrika News

तुर्रा और कलंगी के बीच युद्ध

locationइंदौरPublished: Nov 09, 2018 11:58:17 am

Submitted by:

Manish Yadav

लगभग डेढ़ घंटे चला द्ध बिना हार-जीत केखत्म हुआ, युद्ध के दौरान दर्शक २७ घायल, एक इंदौर रैफर

hingot

तुर्रा और कलंगी के बीच युद्ध

इंदौर। गौतमपुरा में कल हिंगोट युद्ध हुआ। इसमें तुर्रा और कलंगी दलों के बीच जमकर हिंगोट चले। करीब डेढ़ घंटे तक चला यह युद्ध बिना किसी हार-जीत के खत्म हो गया। इस दौरान २७ लोगों को चोटें आईं, इनमें से एक को गंभीर चोट आई थी, जिसे इंदौर भेज दिया गया।
दीपावली के दूसरे दिन गौतमपुरा में पंपरागत हिंगोट युद्ध होता है। हिंगोरिया के फल से हिंगोट बनाए जाते हैं। दो दलों तुर्रा और कलंगी के बीच में अग्निबाण युद्ध होता है। इस बार भी हमेशा की ही तरह दोनों ही दल युद्ध के लिए उतरे थे। इसके लिए पहले से ही दोनों ही दलों के योद्धाओं का भी चयन हो गया। शाम ४.४० बजे के लगभग युद्ध की शुरुआत हुई। इसके साथ ही दोनों ही दलों ने एक-दूसरे पर जलते हुए हिंगोट फेकना शुरू कर दिए। लगभग डेढ़ घंटे तक युद्ध चलता रहा। इस दौरान किसी की हार-जीत नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार इस युद्ध में एक-दूसरे पक्ष के झोले जलाकर दूसरे को हराने की कोशिश करता है। झोले में आग लगने से दर्शक भी घायल हो जाते हैं। इस बार दर्शकों की संख्या भी कम थी। प्रशासन ने दर्शकों की सुरक्षा के लिए मैदान में जाली लगा रखी थी। कल के युद्ध में २७ लोग घायल हो गए। घायलों में से एक के गाल पर चोट आई। इसके चलते उसे इंदौर रैफर कर दिया गया है।
नहीं लगे पार्टियों के मंच

आचार संहिता का असर इस आयोजन में भी देखने को मिला। यहां पर पार्टियों के मंच के साथ ही प्रशासन का भी मंच लगाया जाता है। इस पर सिर्फ प्रशासन का ही मंच लगा हुआ था। जिस पर पुलिस तथा प्रशासन के अफसर ही मौजूद रहे। इस पूरे आयोजन से नेता दूर ही रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो