आरोपियों ने नकली नोटों में लगाया वाटर मार्क लेकिन फिर भी पकड़े गए
इंदौरPublished: Oct 08, 2023 01:03:58 pm
नकली नोट गिरोह के सरगना ने उगले कई राज , देवास बैंक नोट प्रेस में होगी हाई क्वालिटी जांच


आरोपियों ने नकली नोटों में लगाया वाटर मार्क लेकिन फिर भी पकड़े गए
इंदौर. नकली नोट गिरोह के मुख्य आरोपी राजेश बरतेते निवासी पलाश परिसर ने कई राज उगले हैं। उसे रिमांड पर लेकर अन्नपूर्णा पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआइए भी पूछताछ कर सकती है। गिरोह से जब्त लाखों के नकली नोटों की हाई क्वालिटी जांच के लिए नोट देवास बैंक नोट प्रेस भेजे गए हैं। गिरोह के सरगना ने नोट को असली रूप रंग देने के लिए स्क्रीन प्रिंटिंग और फोटो शॉप की मदद ली। नोटों में वाटर मार्क भी लगाया गया था।
मालूम हो, किराना दुकान पर नकली नोट चलाने की सूचना पर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। आरोपी ने 30 लाख रुपए के नकली नोट हाट बाजार, अनाज मंडी और पेट्रोल पंप पर चलाने की जानकारी दी है। एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि राजेश बरतेते के फोन से जानकारी निकाल रहे हैं। गिरोह के एक सदस्य बाबू की तलाश जारी है।