scriptसिंधिया ने भरी हुंकार, किसानों के सामने कह दी ये बड़ी बात…. | We have only two Gods, an Annadar, who gives us food by working hard | Patrika News
इंदौर

सिंधिया ने भरी हुंकार, किसानों के सामने कह दी ये बड़ी बात….

हमारे दो ही भगवान हैं, एक अन्नदाता जो खून-पसीने से दिन-रात मेहनत कर हमें अन्न देता है, दूसरा हमारा मतदाता।

इंदौरSep 12, 2018 / 10:54 am

amit mandloi

indore district congress

सिंधिया ने भरी हुंकार, किसानों के सामने कह दी ये बड़ी बात….

देपालपुर. हमारे दो ही भगवान हैं, एक अन्नदाता जो खून-पसीने से दिन-रात मेहनत कर हमें अन्न देता है, दूसरा हमारा मतदाता। जो किसी को भी नेता बना देता है। प्रदेश का मुखिया नेता बनने के बाद जनता के पैसे से ही ऐश करता है। 14 साल तक उडऩखटोले में घूमता हैं, लेकिन जब वक्त आता है, तो एयर कंडीशन बस में घूमता है जनता से आशीर्वाद लेने की बजाय आशीर्वाद देता है। यह कैसी है जन आशीर्वाद यात्रा। अब जनता जाग चुकी है। आने वाले चुनाव में भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है।
यह बात कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देपालपुर में आयोजित ‘वक्त है बदलाव व परिवर्तन का शंखनाद’ में व्यक्त किए। सिंधिया ने कहा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना गुजरात की निजी कंपनियों के हाथ में है। जितना प्रीमियम किसानों ने भरा है। उसका एक अंश बीमा भी किसानों को नहीं दिया गया है।
नोटबंदी ने ली 125 जान
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कर 125 लोगों की जान ली है। काला धन लाने के नाम पर नोटबंदी की मगर भाजपा के नेताओं ने बैंकों में पीछे के दरवाजे से जाकर काला धन सफेद किया। प्रधानमंत्री कहते थे, एक सिर कटेगा तो 10 सिर लेकर आएंगे। पाकिस्तान से बदला लेना तो ठीक पाकिस्तान से चीनी आयात की जा रही है। भाजपा नेता कहते थे, कांग्रेस ने 70 साल में कुछ नहीं किया। उन्होंने पेट्रोल 90, डीजल 70 रुपए कर जनता की कमर तोड़ दी है। किसानों के सीने पर गोली, मजदूर के हाथ से रोटी, युवाओं के हाथ से रोजगार 4 साल में छीना है। उन्होंने आरोप लगाया, एक तरफ भाजपाई कसम खाते हैं। कसम गीता की मंदिर मंदिर नहीं बनाएंगे। मंदिर बनाना सिंधिया परिवार से सीखो, जिसने 65 मंदिर बना दिए हैं। ये राम मंदिर तो क्या बनाएंगे इन्होंने नाथूराम गोडसे का मंदिर बना दिया। सिंधिया ने कहा, मुख्यमंत्री महिलाओं को अपनी बहन व भांजी कहते हैं, लेकिन प्रदेश में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सोहराब पटेल, जिला परिषद सदस्य कृपाराम सोलंकी, मिथिलेश जोशी, मोहन पटेल, सुरेश पांडलिया, महेश पाटीदार भी उपस्थित थे। संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत पाल ने किया व आभार पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल कलाम ने माना ।
समृद्धि को तत्पर कांग्रेस
कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने कहा, किसानों की समृद्धि के लिए कांग्रेस सदैव तत्पर रही है। पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल, तुलसी सिलावट व अंतरसिंह दरबार ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने दिया।

Home / Indore / सिंधिया ने भरी हुंकार, किसानों के सामने कह दी ये बड़ी बात….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो