इंदौरPublished: Sep 16, 2023 06:55:21 pm
Shailendra Sharma
double red alert : बारिश से बेहाल मध्यप्रदेश के लिए आने वाले 24 घंटे और भी ज्यादा खतरनाक, मौसम विभाग ने जारी की अब तक की सबसे बड़ी चेतावनी, 13 जिलों में बादल फटने जैसी बारिश की संभावना।
double red alert : मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे से ज्यादा वक्त से जारी बारिश अब आफत की बारिश बन चुकी है। आने वाले 24 घंटे और भी ज्यादा खतरनाक है और मौसम विभाग ने अब तक का सबसे बड़ा अलर्ट जारी किया है। पहले से ही बाढ़ के हालात झेल रहे कई जिलों में बादल फटने जैसी अप्रत्याशित बारिश का RED ALERT मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर सहित 13 जिलों में अगले 24 घंटों में रिकॉर्डतोड़ बारिश होने की संभावना है।