scriptCold Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश, मप्र में बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, दो दिन में 8 डिग्री पर जाएगा पारा | weather updates temperature falls to 8 degree in two days | Patrika News

Cold Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश, मप्र में बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, दो दिन में 8 डिग्री पर जाएगा पारा

locationइंदौरPublished: Feb 08, 2020 04:25:37 pm

उत्तर-पूर्वी हवाओं से तापमान में आई गिरावट
11 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम

इंदौर. पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दरअसल छत्तीसगढ़ हाल ही में हुई बारिश के चलते मौसम में ठंडक बनी हुई है, क्योंकि अभी नॉर्थ-ईस्ट सिस्टम बना हुआ है, जिसके चलते आगामी एक-दो दिनों तक एेसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर का अधितकम तापमान पिछले चार दिनों से लगातार कम हो रहा है।
must read : भाजपा पार्षद उस्मान पटेल ने जारी किया वीडियो, बोले- देश तोडऩे की विचारधारा से आहत हूं, इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं

Cold Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश, मप्र में बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, दो दिन में 8 डिग्री पर जाएगा पारा
मंगलवार को यह 27.8 डिग्री था, जो बुधवार को 25.4 डिग्री होकर सामान्य से तीन डिग्री कम आंका गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 10.5डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि हवाएं सामान्य गति से ही चल रही हैं। विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार रात को पारा गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 11 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव आएगा। 8 फरवरी की शाम से पूरे मध्यप्रदेश का मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाएगा। इसके बाद, दिन और रात के तापमानों में हल्की वृद्धि होने लगेगी।
must read : बच्चे को स्कूल छोडऩे गई महिला को बदमाशों ने छेड़ा, जबरदस्ती कार में बैठाने लगे, फिर हुआ ये…

Cold Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश, मप्र में बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, दो दिन में 8 डिग्री पर जाएगा पारा
यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश के सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल और बुरहानपुर जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र नायक के मुताबिक मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां जारी हैं, जबकि पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है।
must read : रेड सिग्नल तोडकऱ भागा ट्रक, कार को 50 मीटर तक ले गया घसीटते हुए, लोगो ने कर दी पिटाई

9 और 10 को गिरेगा तापमान

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 9 और 10 फरवरी को तापमान में अचानक गिरावट आएगी। इसके साथ ही हवा की रफ्तार भी थोड़ी अधिक रहेगी। इस कारण सुबह और रात के समय ठंड अधिक पड़ सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो