scriptशादी में पहुंचे बिन बुलाए मेहमानों ने दुल्हन और दुल्हन के पिता पर किया हमला | wedding guests attacked the bride and father | Patrika News

शादी में पहुंचे बिन बुलाए मेहमानों ने दुल्हन और दुल्हन के पिता पर किया हमला

locationइंदौरPublished: Nov 16, 2021 06:05:09 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

शादी में लड़का-लड़की कर रहे थे अश्लील डांस..दुल्हन के पिता ने रोका तो हो गया विवाद
 

indore_marriage.jpg

इंदौर. इंदौर के बाणगंगा इलाके में रविवार की रात एक शादी कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने दुल्हन और उसके पिता पर चाकू से हमला किया जिसके बाद शादी में शामिल होने आए रिश्तेदारों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि शादी से पहले हो रहे महिला संगीत में दो बिन बुलाए मेहमान पहुंचे थे और गलत तरीके से डांस कर रहे थे, इसी बात को लेकर विवाद गर्माया।

 

 

बिन बुलाए मेहमानों ने मचाया बवाल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाणगंगा इलाके के पोलोग्राउंड इलाके में रहने वाले संजय गावड़े की बेटी महक की शादी का मंडप रविवार को था। महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था और इसी दौरान महिला संगीत के दौरान सागर और आर्शी गलत तरीके से डांस करने लगे। दुल्हन के पिता संजय ने उन्हें रोका तो वो बहस करने लगे और विवाद खड़ा हो गया। दुल्हन महक भी पिता के पक्ष में सामने आई और दोनों से पूछा कि उन्हें कार्यक्रम में किसने बुलाया है। इसके बाद आरोपी सागर ने महक व उसके पिता संजय पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सागर के दोस्त रोहित ने अपने दोस्त सागर और आर्शी खान को कार्यक्रम में बुलाया था। ये भी पता चला है कि रविवार को आर्शी का जन्मदिन था और केक काटने के बाद सागर उसे लेकर कार्यक्रम में पहुंचा था जहां दोनों डांस कर रहे थे।

 

 

ये भी पढ़ें- लव मैरिज करने वाली बेटी से पिता ने की हैवानियत, पहले रेप किया फिर घोंट दिया गला

 

 

रिश्तेदारों ने बिन बुलाए मेहमानों को पीटा
दुल्हन और पिता पर चाकू से हमला किए जाने के बाद गुस्साए रिश्तेदारों ने इन बिन बुलाए मेहमानों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान लोगों ने सागर और आर्शी को शादी में बुलाने वाले रोहित को भी जमकर पीटा।
देखें वीडियो- पानी की टंकी पर चढ़ीं मां-बेटी

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x85ia62
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो