scriptजानिए पूरे सप्ताह का राशिफल, क्या बदलने वाली है आपकी किस्मत | weekly horoscope in hindi | Patrika News

जानिए पूरे सप्ताह का राशिफल, क्या बदलने वाली है आपकी किस्मत

locationइंदौरPublished: Dec 18, 2016 06:35:00 am

Submitted by:

Kamal Singh

हमारे साथ जानिए पूरे सप्ताह का राशिफल…

weekly horoscope in hindi

weekly horoscope in hindi

मेष
इस सप्ताह मेष राशि वाले कानूनी अड़चनों में उलझ सकते हैं बड़े अधिकारी से न उलझें वरना बात आगे बढ़ सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। संभावना है कि इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्तिसे मुलाकात होगी जो कि आपके आगे तक भी काम आ सकते हैं। नए निवेश के बारे में अच्छे से सोच कर ही आगे बढ़े ।
प्रोफेशन : इस सप्ताह बॉस से किसी बात पर बहस हो सकती है।
प्रेम : आप महसूस करेंगे कि आपका पार्टनर हर बात आप पर थोपता है
शुभ रंग : सफेद, जामुनी
शुभ दिन : सोमवार, मंगलवार

वृषभ
बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। अपनी तबीयत का ध्यान रखें। किसी भी बात को ज्यादा सोचने से अच्छा है, उसका हल निकाला जाए। कोई बात आपको अंदर ही अंदर तकलीफ पहुंचा रही है, अपने किसी करीबी से उस बारे में बात की जा सकती है और हल निकाला जा सकता है। हर परिवार में किसी से उलझें नहीं। लेनदार पैसों को लेकर दबाव बना सकते हैं ।
प्रोफेशन : समय ठीक नहीं चल रहा है। अपने काम की ही बात करें।
प्रेम : इस सप्ताह आपको पार्टनर से मानसिक रूप से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग : गुलाबी, नीला
शुभ दिन : बुधवार, शनिवार

यह भी पढ़ें
-

बस करें ये दस काम गणपति बनाएंगे बिगड़े काम…



मिथुन
इस सप्ताह आप खुद को बहुत उलझा पाएंगे। समझ नहीं पाएंगे कि क्या सही है क्या गलत। मनचाहे परिणाम नहीं मिलने से मन उदास रहेगा, पर आप मेहनत कीजिए। सफलता मिलने में समय लग सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। हर किसी पर भरोसा न करें, धोखा मिलेगा। दोस्तों से भी अनबन हो सकती है ।
प्रोफेशन : नए बिजनेस की योजना बन सकती है सोच समझकर निवेश करें
प्रेम : इस सप्ताह पार्टनर के साथ सब सामान्य रूप से अच्छा रहेगा।
शुभ रंग : पीला, नारंगी
शुभ दिन : गुरुवार, रविवार

कर्क
रुका हुआ पैसा मिलने के पूरे योग हैं, पर किस्मत भरोसे बैठे रहना ही आप की सबसे बड़ी भूल हो सकती है। किस्मत के साथ मेहनत करने से आपको दोगुना फायदा मिलेगा। ज्यादा लालच अच्छी बात नहीं है। समय-समय पर दान जरूर करें। नया वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।
प्रोफेशन : नया निवेश कर सकते हैं। जल्दबाजी न करें। ऑफिस में सैलरी बढ़ सकती है।
प्रेम : इस सप्ताह पार्टनर को कोई उपहार देने का मूड बना सकते हैं।
शुभ रंग : बैंगनी, हल्का हरा
शुभ दिन : शनिवार सोमवार



सिंह
धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गुरुजन का आदर जरूर करें। इस सप्ताह आप शांति महसूस करेंगे। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। खुद में एक नया परिवर्तन देखने को मिलेगा। नई ऊर्जा महसूस करेंगे। रुके हुए काम वापस शुरू करने की योजना बना सकते हैं।
प्रोफेशन : नई परियोजना आपको मिल सकती है। बॉस की सलाह के अनुसार काम करें।
प्रेम : पार्टनर के साथ रिश्ता और भी गहरा मजबूत होगा।
शुभ रंग : लाल, सफेद
शुभ दिन : मंगलवार, शनिवार

यह भी पढ़ें
-

diwali-2016

-at-indore-1419452/”>जानिए रवि पुष्य मुहूर्त पर खरीदी के संयोग, समृद्धि दायक एक सप्ताह

कन्या
इस सप्ताह आपको खुद की गलतियों के कारण पछताना पड़ सकता है। आया काम भी हाथ से निकल जाएगा। महिलाओं से सावधान रहें। किसी की बातों में न आएं। लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। आप कानूनी दांव पेंच में फंस सकते हैं। दुश्मन आपके खिलाफ साजिश रच सकता है। सतर्क रहने की जरूरत है। परिजन के स्वास्थ्य का ख्याल रखिए।
प्रोफेशन : हर काम सोच-समझ कर करें। नया काम करने से बचें।
प्रेम : पार्टनर से लड़ाई हो सकती है, रिश्ता टूट सकता है।
शुभ रंग : कत्थई, नीला
शुभ दिन : रविवार, सोमवार



तुला
इस सप्ताह तुला राशि वाले अनावश्यक खर्चे से बचें। आपका बजट बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। महिलाओं से बहस न करें। नुकसान आपका ही है। रुका हुआ पैसा नहीं मिलेगा। धोखेबाज व चापलूस लोगों से बचें।
प्रोफेशन : अपनी कमजोरी दूर करें। काम पूरी जिम्मेदारी से पूरा करें।
प्रेम : इस सप्ताह आपकी वजह से झगड़ा हो सकता है और पार्टनर आपको छोड़कर जा सकता है।
शुभ रंग : सुनहरा, भूरा
शुभ दिन : गुरुवार, शनिवार

वृश्चिक
इस सप्ताह मन के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से दुखी नजर आएंगे पर मेहनत करना नहीं छोड़ेंगे। सफलता जरूर मिलेगी। कोई नया व्यक्ति आपकी मदद के लिए आ सकता है। आपको एक नए जोश की जरूरत है। आप एक बार में केवल एक ही काम पर ध्यान दें, वरना उलझन बढ़ सकती हैं। किसी काम के लिए फोकस बहुत जरूरी है।
प्रोफेशन: नया काम करना चाह रहे हैं तो बिजनेस पार्टनर के साथ करें।
प्रेम : पार्टनर के साथ सब सामान्य रहेगा।
शुभ रंग : पीला, सफेद
शुभ दिन : मंगलवार, बुधवार

धनु
इस सप्ताह आपकी मुलाकात किसी प्रभावकारी महिला से हो सकती है। वह महिला आपके लिए लाभकारी होगी। आप उसके साथ मिलकर किसी कार्य की योजना बनाएंगे और बहुत पैसा कमाएंगे। आपकी शादी किसी कुलीन परिवार की कन्या के साथ तय हो सकती है। अपनी माता की सेवा करें। सप्ताह मौजमस्ती में बीतेगा।
प्रोफेशन : बॉस की तारीफ मिलेगी। विदेश भी काम के सिलसिले में जा सकते हैं।
प्यार : आपकी शादी की बात मनचाहे पार्टनर से हो सकती है।
शुभ रंग : पीला, सफेद

मकर
इस सप्ताह अपने बिजनेस पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें। हर किसी पर भरोसा न करें। कौन आपके फायदे का है, कौन आपके नुकसान का, इस बात की समझ होना जरूरी है। स्व-विवेक का उपयोग करें।
प्रोफेशन : ऑफिस में सहकर्मियों से झगड़ा हो सकता है।
प्यार : पार्टनर के साथ छोटी अनबन हो सकती है, जल्दी सुलह हो जाएगी।
शुभ रंग : भूरा, पीला
शुभ दिन : शुक्रवार, शनिवार

कुंभ
आपके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अपनों का प्यार और सहयोग भरपूर मिलेगा। आपको अपने सपनों की दुनिया से बाहर आना जरूरी है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। नए आभूषण भी उपहार में मिल
सकते हैं।
प्रोफेशन : नए काम में सफलता मिलेगी। पदोन्नति हो सकती है।
प्यार : अपने पार्टनर को उपहार दें। रिश्तों में मधुरता आएगी।
शुभ रंग : जामुनी, नीला
शुभ दिन : शुक्रवार, शनिवार

मीन
इस सप्ताह हर चीज को परख कर ही आगे बढ़ें। हर बात को बारीकी से परख कर ही आगे कदम उठाएं। हर किसी के कहने में न आएं। धोखेबाजों से सावधान रहें। कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो अच्छे से जांच कर लें, उसके बाद ही फैसला लें।
प्रोफेशन : किसी नए बड़े काम की शुरुआत इस सप्ताह हो जाएगी।
प्यार : आपका पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग : सफेद, लाल
शुभ दिन : रविवार, सोमवार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो