script26 अक्टूबर तक खुशियों से भरा है सात राशियों का भाग्य, इनका टूट सकता है रिश्ता | weekly rashifal to 26 october for different rashi people | Patrika News

26 अक्टूबर तक खुशियों से भरा है सात राशियों का भाग्य, इनका टूट सकता है रिश्ता

locationइंदौरPublished: Oct 19, 2019 07:30:36 pm

20 से 26 अक्टूबर तक का समय मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा है।

26 अक्टूबर तक खुशियों से भरा है सात राशियों का भाग्य, इनका टूट सकता है रिश्ता

26 अक्टूबर तक खुशियों से भरा है सात राशियों का भाग्य, इनका टूट सकता है रिश्ता

इंदौर. 20 से 26 अक्टूबर तक का समय मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा है। मेष राशि वालों को मनपसंद जीवनसाथी मिलेगा। वृषभ राशि वालों के लिए आगे बढऩे के अवसर आएंगे। कर्क राशि वालों को सम्मान मिलेगा। सिंह राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। कन्या राशि वालों के लिए विदेश यात्रा के योग हैं। वृश्चिक राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी। कुंभ राशि वालों के काम की सराहना की जाएगी। इसके विपरीत मिथुन राशि वालों के सभी काम बिगड़ सकते हैं। धनु राशि वालों की कहीं शादी की बात चल रही है तो उनका रिश्ता टूट सकता है।
26 अक्टूबर तक खुशियों से भरा है सात राशियों का भाग्य, इनका टूट सकता है रिश्ता
मेष : इस सप्ताह विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। घर में मंगल कार्यों को आयोजन होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपका मन पसंद साथी मिलेगा। ऐसा साथी मिलेगा जो आपके लिए ईमानदार होगा जिसका मन सच्चें प्रेम से भरा होगा। नि:स्वार्थ होगा। जीवन में आनंद मंगल होगा।
प्रोफेशन : नया निवेश करने के लिए उचित समय है।
प्रेम : पार्टनर के साथ चले आ रहे पुराना मतभेद दूर होंगे।
शुभ रंग : पीला, हरा
शुभ दिन : मंगलवार, गुरुवार
वृषभ : इस सप्ताह परीक्षा के नतीजे उनके मन माफिक आ सकते हैं। आगे बढऩे के अवसर आएंगे। जिनका आप भरपूर फायदा भी उठाएंगे। मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कोई भी काम नामुमकित नहीं लगेगा। सभी लोगों से प्रशंसा मिलेगी। मन खुश रहेगा। जो आप चाहते हैं वो सब कुछ आपको मिलेगा।
प्रोफेशन : नई बड़ी बिजनेस डील हो सकती है। पूरा सहयोग मिलेगा।
प्रेम : पार्टनर का आपके प्रति विश्वास और बढ़ जाएगा।
शुभ रंग : आसमानी, नीला
शुभ दिन : शुक्रवार, शनिवार
मिथुन : इस सप्ताह सारे बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बड़े अधिकारियों से उलाहना मिल सकती है। लोग आपके कामों में गलती निकालेंगे। अब तक जो आपके पक्ष में बात कर रहे थे वो लोग भी आपसे मुंह मोड़ लेंगे। समय नाजुक है। ज्यादा अपेक्षाएं न रखें किसी से भी। अच्छे कार्यों में अपना मन लगाएं। उपाय मिलेगा।
प्रोफेशन : नए काम की शुरूआत न करें हानि हो सकती है।
प्रेम : पार्टनर से मानसिक संबल मिलेगा।
शुभ रंग : सफेद, पीला
शुभ दिन : बुधवार, शनिवार
कर्क : इस सप्ताह मन जोश से भरा रहेगा जिन कामों को लेकर आप अभी तक सोच रहे थे वो सब इस सप्ताह पूरे हेांगे। नए दोस्त बनेंगे। किसी उच्च महिला से संपर्क में आएंगे जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी उनके साथ बिजनेस भी प्लान कर सकते हैं। आपको सम्मान बहुत मिलेगा। सामाजिक काम में हिस्सा लेंगे।
प्रोफेशन : निवेश करने का नया काम शुरू करने का सही समय है।
प्रेम : आपके पार्टनर के साथ आपका कोई बिजनेस स्टार्ट कर सकते है।
शुभ रंग : बैंगनी, ऑरेंज
शुभ दिन : गुरूवार, शुक्रवार
सिंह : इस सप्ताह पैसे से संबंधित परेशानी से छुटकारा मिलेगा। रुका हुआ धन मिलेगा पर ध्यान रहें फिजुल खर्च से बचें वरना आगे परेशानी खड़ी हो सकती है। पैसों को जमा करने की आदत डालें, आगे आपको काम आ सकता है। कहीं से शुभ समाचार मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
प्रोफेशन : नए काम की शुरूआत हो सकती है पर कुछ रूकावट भी हो सकती है।
प्रेम : पार्टनर से भरपूर सहयोग मिलेगा। कही घूमने जा सकते है।
शुभ रंग : जामुनी, हरा
शुभ दिन : रविवार, सोमवार
कन्या : इस सप्ताह कोई बड़ी योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। विदेश यात्रा के योग हैं। हो सकता है आप देश से दूर जाकर भी काम की शुरूआत कर सकते हैं। आपकी मेहनत का फल मिलने का टाइम आ गया है। अपने परिवारजनों मित्रों की सलाह अवश्य ले उनकी मदद भी मिल सकती है। जो आपके लिए फायदेमंद होगी।
प्रोफेशन : इस सप्ताह नया निवेश होगा। आपकी योजनाएं साकार होगी।
प्रेम : इस सप्ताह पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते है।
शुभ रंग : गुलाबी, हलका हरा
शुभ दिन : बुधवार, शुक्रवार
26 अक्टूबर तक खुशियों से भरा है सात राशियों का भाग्य, इनका टूट सकता है रिश्ता
तुला : इस सप्ताह मानसिक उलझनें हो सकती है। अनावश्यक कोई बात परेशान कर सकती है। मन बैचेन रहेगा। सोचे कार्यपूरे नहीं हो पाएंगे। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन आप साहस के साथ काम लें। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करें। अच्छा महसूस करेंगे।
प्रोफेशन : बिजनेस में नुकसान हो सकता है। सतर्क रहें।
प्रेम : पार्टनर के साथ लड़ाई हो सकती है। आपको लगेगा कि सामने वाला भावनाओं को नहीं समझ पा रहा है।
शुभ रंग : सफेद, लाल
शुभ दिन : सोमचार, गुरुवार
वृश्चिक : दोस्तों से भरपूर सहयोग मिलेगा। उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। यात्रा का योग हैं। कहीं से नया समाचार और शुभ समााचार भी मिल सकता है। जीवन में नई खुशियां आएगी। मन उस्ताह से भरा होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है जिसे आप मिलना चाह रहे थे।
प्रोफेशन : सहकर्मी के साथ नए प्रोजेक्ट पर बात हो सकती है।
प्रेम : पार्टनर के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। दोनों के बीच प्यार भी बढ़ेगा।
शुभ रंग : पीला, नारंगी
शुभ दिन : मंगलवार, गुरुवार
धनु : इस सप्ताह धनु राशि वालों को बुरे समाचार मिल सकते हैं। अगर कहीं शादी की बात चल रही है तो रिश्ता टूट सकता है। मन उलझनों से भरा होगा। हिम्मत ना हारें। घर-परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है, झगड़ा भी हो सकता है। ऐसे माहौल से बचें।
प्रोफेशन : नया निवेश करने की योजनाएं तो बनेगी लेकिन बीच में समस्या आ सकती है।
प्रेम : पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो सकता है। दोनों एक-दूसरे को समझें।
शुभ रंग : कत्थई, जामुनी
शुभ दिन : सोमवार, शनिवार
मकर : इस सप्ताह अपना मनोबल खुद ही बढ़ाना होगा। मन विचलित होगा। मनचाहा परिणाम ना मिलने से निराशा होगी। अकेलापन महसूस होगा। पर अकेले वक्त ना बिताएं और अपनी समस्या उनसे शेयर करें, आपका मन हल्का होगा। नेगेटिव सोच को खुश पर हावी ना होने दें। आगे जो हो सकता है उसके बारे में प्लानिंग करें बजाय पुराने बातों को सोचने से।
प्रोफेशन : नए निवेश में नुकसान हो सकता है।
प्रेम : पार्टनर के व्यवहार से मन उदास रहेगा।
शुभ रंग : सफेद, लाल
शुभ दिन : गुरुवार, शनिवार
कुंभ : इस सप्ताह आपको योजनाओं में फायदा होगा। उच्च अधिकारी वर्ग उनके संपर्क में आएंगे ओर उनके काम से खुश होंगे जिसका उन्हें इनाम भी मिलेगा। आपके काम की बहुत सराहना की जाएगी। घर और दोनों जगह आपको प्यार और मान-सम्मान मिलेगा जिसके आप हकदार होंगे। अधिकारी वर्ग आपको नया काम भी दे सकते हैं।
प्रोफेशन : नौकरी में पदोन्नति संभव है। इनाम भी मिल सकता है।
प्रेम : पार्टनर से उपहार मिलेगा। आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
शुभ रंग : बैंगनी, सफेद
शुभ दिन : शुक्रवार, शनिवार
मीन : इस सप्ताह थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई व्यक्ति आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। संभल कर रहें। हर किसी पर भरोसा ना करें अपने मनकी बात सभी से ना कहें वरना लोग आपका मजाक भी बना सकते हैं। आपके सोचे हुए कामों को होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। लेकिन हिम्मत ना हारें और प्रयास करते रहें।
प्रोफेशन : कोई सहकर्मी आप पर झूठा इल्जाम लगा सकता है।
प्रेम : अकेलापन महसूस करेंगे।
शुभ रंग : नीला, हरा
शुभ दिन : मंगलवार, बुधवार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो