scriptकांग्रेस अध्यक्ष ने यह क्या कह दिया…ब्लॉक और मंडलम् अध्यक्ष सक्ते में | What the Congress President say...Block and Mandalam President stunned | Patrika News

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह क्या कह दिया…ब्लॉक और मंडलम् अध्यक्ष सक्ते में

locationइंदौरPublished: Mar 27, 2019 10:24:50 am

Submitted by:

Uttam Rathore

लोकसभा चुनाव को लेकर बुलाई बैठक में बनी रणनीति

congress

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह क्या कह दिया…ब्लॉक और मंडलम् अध्यक्ष सक्ते में

इंदौर. लोकसभा चुनाव सिर पर हैं, सक्रिय हो जाओ। 10 दिन में नई बूथ कमेटी का गठन हो जाना चाहिए, वरना निष्क्रिय ब्लॉक और मंडलम् अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी को हटा दिया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने देपालपुर में एक बैठक में फरमान सुनाया।
चुनावी रणनीति बनाने के लिए विधानसभावार बैठकों के दौर में कल देपालपुर के ब्लॉक हातोद, देपालपुर, गौतमपुरा और बेटमा में लोकसभा प्रभारी युनूस बेलिम, विधायक विशाल पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव और कार्यकारी अध्यक्ष मोती सिंह पटेल ने ब्लॉक, मंडलम् अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारियों की बैठक ली। यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्पष्ट निर्देश हैं कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को तत्काल हटा दिया जाए। इसलिए जो समय दिया जा रहा है, उसमें नई कमेटी का गठन किया जाए।
प्रदेश कांग्रेस सरकार का गुणगान
बैठक में तय हुआ कि राऊ, देपालपुर और सांवेर विधानसभा में सभी पदाधिकारी जनता के बीच पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस सरकार का गुणगान करेंगे। सरकार ने क्या घोषणा की और उनको कैसे अमल में लाए, यह भी जनता को बताएंगे।
घरों से निकालकर डलवाना हैं वोट
नई बूथ कमेटी में लोगों को घरों से निकालकर वोट डलवाने व पार्टी कार्यकर्ताओं को लेने का कहा गया है। साथ ही कांग्रेस ग्राम पंचायत कमेटी का गठन भी किया जा रहा है। इसमें वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया जाएगा। तीनों विधानसभा में हजार के आसपास बूथ है। 4 बूथ पर एक ग्राम पंचायत कमेटी बनेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो