script

IIM की स्टडी में बड़ा खुलासा, विधवा व बुजुर्ग महिलाएं घर में असुरक्षित, कर रही हैं भेदभाव का सामना

locationइंदौरPublished: Dec 01, 2022 04:09:54 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

पुरुषों की तुलना में खासतौर से विधवा और बुजुर्ग महिलाओं को कई तरह के भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है….

senior-old-woman-hand-wrinkle-skin-close-up_hdpreview-thumb.jpg

women

इंदौर। 21वीं सदी में लड़का-लड़की के बीच अंतर भले ही खत्म हुआ हो, लेकिन एक मोड़ पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। घरों में उपलब्ध संसाधनों के इस्तेमाल से लेकर बीमारी के उपचार में उन्हें दूसरे पायदान पर संतोष करना पड़ता है। इनमें ज्यादा पीड़ित विधवा और बुजुर्ग महिलाएं हैं।

यह खुलासा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आइआइएम) इंदौर की एक स्टडी में हुआ है। आइआइएम के सुतीर्थ बंदोपाध्याय ने बिपाशा मैती के सहयोग से यह स्टडी की। इनकी रिपोर्ट के अनुसार, महिलाएं भेदभाव का शिकार होती रही हैं, लेकिन पुरुषों की तुलना में खासतौर से विधवा और बुजुर्ग महिलाओं को कई तरह के भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। इस स्टडी में पूर्व में हुए कुछ शोधों का भी हवाला दिया गया है। इसमें बताया गया है कि विधवा और उम्रदराज महिलाओं के स्वास्थ्य पर होने वाला खर्च भी काफी कम है। जब किसी बीमारी के चलते लंबे समय तक दवाइयां और समय-समय पर जांचों की जरूरत होती है तब तो कई को इलाज तक नहीं मिल पाता है। बुजुर्ग पुरुषों की तुलना में बुजुर्ग महिलाओं का कम ध्यान रखा जा रहा है।

अप्रत्यक्ष लाभ से राहत नहीं

स्टडी में ऐसी महिलाओं की स्थिति सुधारने के सुझाव भी दिए हैं। इसमें सबसे अहम सुझाव ऐसी पॉलिसी बनाने का है, जिनसे इन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। अप्रत्यक्ष तरीके से मिलने वाले लाभ परिवार तक तो पहुंचते हैं, लेकिन इनसे इन महिलाओं को राहत नहीं मिल रही है।

कोविड में भी सुलभ नहीं रहा उपचार

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि घरों में महिलाओं के प्रति काफी असमानताएं हैं। कोविड-19 ने हर वर्ग के लोगों को चपेट में लिया। इस महामारी में भी विधवाओं व उम्रदराज महिलाओं की अनदेखी हुई है। जबकि, देखा गया है कि बुजुर्ग महिलाएं भी बड़ी संख्या में कोविड की चपेट में आई थीं। आइसोलेशन से लेकर दवाइयों और अन्य जांचों में भी उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार हुआ।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8fy5il

ट्रेंडिंग वीडियो