scriptपत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा, हंगामा | wife catch her husband with girl | Patrika News

पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा, हंगामा

locationइंदौरPublished: Sep 16, 2019 11:08:14 am

Submitted by:

Manish Yadav

जमकर हंगामा हुआ। इस पर महिला को उसके पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पीट दिया। पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

rape_victim.jpg

Hostage raped a girl

इंदौर। महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ में रंगेहाथों पकड़ लिया। बताया जाता है कि इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इस पर महिला को उसके पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पीट दिया।
पुलिस के अनुसार नाजमीन पति पति मो. फिरोज (35) निवासी तांगाखाना महू हाल मुकान कंचन विहार ने पति फिरोज और एक अन्य महिला पर केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति के एक अन्य महिला से संबंध हैं। जब उसे पता चला तो पति को समझाया। इस पर कुछ दिन तक को ठीक चला, लेकिन फिर उसने मिलना-जुलना शुरू कर दिया। अब पति फिरोज को महिला से बातचीत करने से मना करती तो वह मारपीट करता। दोनों से परेशान होकर घर भी बदला, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। कल वह किसी काम से तांगाखाने के पास पहुंची। वहां पर पति फिरोज व महिला उसे मिल गए थे। उसने विरोध किया तो दोनों उसके साथ विवाद करने लगे। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे पीट दिया। अब पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
दो लाख के लिए सताया
सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने उसके ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार अलीशा बी निवासी गफूर खां की बजरिया की शिकायत पर एजाज उन्हेल, रईस और जैनब बी और रशीद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपित मोटर साइकिल व दो लाख रुपए की की मांग कर रहे हैं। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपितों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। वहीं शिवानी चौहान निवासी बृजनयनी कॉलोनी ने पति पीयूष चौहान के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की शिकायत की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो