इंदौर

सास के दखल से रूठकर गई पत्नी, जान देने वाला था पति लेकिन…

सास के दखल से रूठकर गई पत्नी, जान देने वाला था पति लेकिन…

इंदौरFeb 20, 2019 / 10:44 am

हुसैन अली

सास के दखल से रूठकर गई पत्नी, जान देने वाला था पति लेकिन…

इंदौर. प्रेम विवाह करने के बाद पहले सब अच्छा रहा, लेकिन बाद में सास के दखल के कारण पति के पत्नी से विवाद होने लगे। पत्नी पूना से मायके इंदौर आ गई और कॉलेज में प्रोफेसर बन गई। पत्नी से विवाद के कारण पति डिप्रेशन में चला गया और जान देने की सोचने लगा।
पुलिस की हेल्पलाइन संजीवनी की टीम को पता चला तो उन्होंने पति को आत्महत्या करने से रोका और पत्नी के साथ बैठाकर विशेषज्ञों से काउंसलिंग कराई। अब पति-पत्नी साथ है और खुशहाल जीवन जी रहे हैं। संजीवनी हेल्पलाइन के पास लगातार उन लोगों की जानकारी आती है जो डिप्रेशन में जीवन से निराश होकर गलत कदम उठाने की सोच रहे हैं। ऐसा ही मामला विजयनगर इलाके से पता चला। अजीतसिंह (परिवर्तित नाम) पूना की निजी कंपनी में अफसर है, करीब 10 साल पहले उन्होंने प्रेम विवाह किया। पत्नी के साथ पूना में रहकर खुशहाल जीवन चल रहा था, उनका छह साल का बेटा भी है। पिछले कुछ समय से सास ने हस्तक्षेप करना शुरू किया, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगे, मारपीट की स्थिति बन गई। पत्नी रुठकर इंदौर मायके आ गई और निजी कॉलेज में पढ़ाने लगी थी। पत्नी के अलग होने से पति डिप्रेशन में आ गया था और आत्महत्या करने की सोचने लगा था। वह इन दिनों इंदौर में था। सूचना पर पुलिस टीम पति के पास पहुंची और उन्हें आत्महत्या की सोच से बाहर निकाला।
एएसपी अमरेंद्रसिंह के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि पत्नी से सास के कारण होने वाले विवादों के कारण पति जान देने की सोच रहा था। पुलिस ने पत्नी को भी बुलाया और विशेष के साथ बैठकर दंपती की काउंसलिंग की। लगातार काउंसलिंग के कारण दोनों को गलती पता चल गई और अब वे साथ में जीवन जे रहे हैं। पुलिस टीम लगातार उनके संपर्क में हैं।

Hindi News / Indore / सास के दखल से रूठकर गई पत्नी, जान देने वाला था पति लेकिन…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.