scriptपति के अवैध संबंधों का पता चला तो पत्नी ने लगा ली फांसी | Wife hanged herself , after husband's illicit relationship is discover | Patrika News

पति के अवैध संबंधों का पता चला तो पत्नी ने लगा ली फांसी

locationइंदौरPublished: Aug 07, 2019 11:05:10 am

Submitted by:

Manish Yadav

बाणगंगा पुलिस ने दर्ज किया केस

dead-body-of-a-youth-found-in-the-in-laws

ससुराल में रह रहे युवक का खेत में पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की मौत में उसके पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि पति के अवैध संबंध हो गए। जब इस बारे में पत्नी को पता चला तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार रजनी पति रितेश (25) निवासी गणेशधाम कॉलोनी ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच किया तो पता चला कि वह पति से परेशान है। आरोपित रितेश के अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। इसके चलते वह घर नहीं आता। पूरी रात घर से गायब रहता है। जब इस बारे में रजनी को पता चला, तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपित शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता। इसी से परेशान होकर महिला ने फांसी लगा ली। जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।
सबंध बनाने के लिए पति करता मारपीट
आंबाचंदन में रहने वाली महिला ने पति के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताडऩा की शिकायत की है। उसका आरोप है कि पति संबंध बनाने के लिए भी उसे पीटता है। पुलिस के अनुसार पीडि़त महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति उसके साथ जर्बजस्ती संबंध बनाता है। अगर वह इनकार करे, तो उसके साथ मारपीट की जाती है। पिछले कुछ दिनों से उसे रुपयों के लिए भी परेशान करने लगा है। आरोपित अब अपनी सास पर दबाव बना रहा है कि प्लॉट बेचकर पांच लाख रुपए उसे दे दे। जब महिला के मायके वालों ने मना किया, तो उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। जब भाई उसे समझाने के लिए आया तो उसे भी धमकाया।
घर पर सौतन ले आया पति

सुभाष नगर में रहने वाली महिला के साथ उसके पति ने मारपीट की है। बताया जाता है कि घर पर सौतन ले आया और दोनों ने मिलकर उसे पीट दिया। पुलिस के अनुसार बेबीबाई ने पति दिनेश कसोटिया और बबीता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित कल बबीता नाम की औरत को घर पर लेकर आया। उसे बताया कि बबीता से दूसरी शादी कर ली और अब वह उसके साथ घर में रहेगा। महिला ने जब आरोपित का इस बारे में विरोध किया उसे घर से निकालने लगा। पति और उसके साथ आई महिला ने बेबीबाई के साथ में मारपीट की और जर्बजस्ती घर से निकाल दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो