पत्नी ने साथ आने से किया इनकार, पति ने खाया जहर
लसूडि़या पुलिस थाना क्षेत्र का मामला
इंदौर
Published: April 06, 2022 11:13:20 am
लसूडि़या थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस जांच में पता चला है कि पत्नी
और उसके परिवार वाले परेशान कर रहे थे। पत्नी मायके चली गई। जब भी पति उसे लेने के लिए जाता तो आरोपी उसे मारपीट कर भगा देते। महिला की दूसरी शादी भी करने वाले थे। इसी से परेशान होकर
युवक ने जहर खा लिया।
मृतक का नाम रोहित पिता सुरेश (25) निवासी देवगुराडिया है। इस मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी
काजल, सास मंगला, साली मुस्कान, साडू संतोष और रामचंद्र निवासी ढाबली के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी की पत्नी उसके मायके आ गई थी। जब वह उसे लेने के लिए मायके जाता तो उसके साथ आरोपी मारपीट किया करते। परिवार वाले उसकी दूसरे से शादी कराने की तैयारी में लग गए थे। इसी के चलते वह काफी परेशान चल रहा था।
पति से परेशान महिला ने लगाई फांसी
किशनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।मृतका का नाम सुगना पति रामस्वरूप है। जांच में पता चला है कि आरोपी उसे शादी के बाद से ही परेशान कर रहा था।
युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास
मुसाखेड़ी में रहने वाली एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आयुष (25) को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। अभी जहर खाने का कारण तो स्पष्ट नहीं हो सका है।बताया जाता है कि उसका भी पत्नी से विवाद हो गया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
