scriptउत्तर से आ रही ठंडी हवाएं, पांच दिन में 6 डिग्री गिरा रात का पारा, सीजन की सबसे ठंडी रात | winter season starts, temperature decrease in night | Patrika News
इंदौर

उत्तर से आ रही ठंडी हवाएं, पांच दिन में 6 डिग्री गिरा रात का पारा, सीजन की सबसे ठंडी रात

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात थी।

इंदौरNov 10, 2018 / 12:02 pm

हुसैन अली

इंदौर. शहर में ठंड अब जोर पकडऩे लगी है। दिन का पारा जहां सामान्य के आसपास 1-2 डिग्री की उछल-कूद कर रहा है, वहीं रात का पारा पांच दिनों में 6 डिग्री के आसपास गिर गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात थी। वहीं दिन का पारा भी 31.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग की माने तो अब आने वाले दिनों मंे ठंड का जोर बढ़ेगा। इस बार रात का तापमान तेजी से सामान्य से नीचे आ गया है। पांच दिन पहले यही तापमान सामान्य से ४ डिग्री अधिक रहा था। जो 6 डिग्री घट कर सामान्य से 1 डिग्री नीचे चला गया है। इसके पीछे का कारण साफ आसमान और हवाओं की दिशा रही है। वर्तमान में अधिकांश समय हवा उत्तर-पूर्वी चल रही है। इस समय इस ओर से आने वाली हवाओं में बर्फीली ठंडक रहती है। यदि दिन में हवाओं की दिशाओं में बदलाव नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे ही रहेगा।
इस तरह बदल रहा तापमान

दिन —– अधिकतम —– न्यूनतम
5 नवंबर —– 32—– 19.4 (4)
6 नवंबर —– 30.4—– 17.6
7 नवंबर —– 29 (-2) —– 15.2
8 नवंबर —– 29—– 15
9नवंबर—– 31.4—– 13.6
सामान्य तापमान अधिकतम 31 व न्यूनतम 15 डिग्री होता है।

Home / Indore / उत्तर से आ रही ठंडी हवाएं, पांच दिन में 6 डिग्री गिरा रात का पारा, सीजन की सबसे ठंडी रात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो