script‘हसीना’ को तिहाड़ से भेजा जिला जेल | Woman accused sent from Tihar to district jail | Patrika News

‘हसीना’ को तिहाड़ से भेजा जिला जेल

locationइंदौरPublished: May 28, 2022 11:29:54 am

Submitted by:

Manish Yadav

– जालसाज महिला पर दर्ज हैं ठगी के अनेक मामले- दाल-रोटी नहीं खाती, ओट्स व ब्रेड दे रहा जेल प्रशासन- ढेर सारा सामान लेकर पहुंची इंदौर, परिवार को सौंपा

'हसीना' को तिहाड़ से भेजा जिला जेल

‘हसीना’ को तिहाड़ से भेजा जिला जेल

मनीष यादव@इंदौर।

तिहाड़ जेल से एक हाइ प्रोफाइल महिला कैदी को जिला जेल भेजा गया है। महिला पर ठगी के कई मामले दर्ज हैं। वह इंदौर आई तो अपने साथ ढेर सारा सामान लेकर आई थी, जिसे परिवार को वापस कर दिया गया है। वह दाल-रोटी नहीं खाती है। इसके चलते डॉक्टर की सलाह पर जेल प्रशासन उसे ओट्स और ब्रेड खाने को दे रहा है।
महिला आरोपी का नाम पायल सैमुअल उर्फ हसीना है। उसे जिला जेल में शिफ्ट किया गया है। जेल से मिली जानकारी के अनुसार महिला पर ठगी के आरोप हैं। उस पर कई केस दर्ज हैं। इंदौर के केस में महिला को इंदौर भेजा गया है। उसे इंदौर लाया गया तो वह अपने साथ एक दर्जन बैग लेकर पहुंची। जेल नियमानुसार इतना सामान साथ नहीं रखा जा सकता। उसका कहना था कि तिहाड़ जेल में कैंटीन से सामान मिल जाता है। उसे स्थानीय नियमों के मुताबिक सामान दिया गया है। इसके साथ बचा हुआ सामान उसके परिजन को वापस कर दिया गया।
जांच के बाद की डाइट तैयार
जेल अधीक्षक अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला को तिहाड़ से इंदौर जेल भेजा गया है। कोर्ट के आदेश पर इंदौर आई हैं। उसे पहले अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसके लिए नई डाइट लिखी है। इसके अनुसार उसे ओट्स और ब्रेड खाने में दी जा रही हैं। इसके साथ ही डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाई भी दी जा रही है। दूसरे कैदियों के साथ ही महिला को रखा गया है।
मीडिया समूह का वॉइस प्रेसिडेंट बताया
पायल पर आरोप है कि वह अपने आप को एक मीडिया समूह का वॉइस प्रेसिडेंट बताती थी। इसके बाद व्यवसायी को झांसा देकर ठगी करती। दिल्ली में उसने व्यवसायी से लाखों रुपए कीमत के एयर टिकट कराए। इसके साथ ही डॉलर भी लिए। इसके बाद उन्हें करोड़ों का बिजनेस दिलाने का वादा किया। जब उन्होंने महिला के बारे में जांच की तो पोल खुल गई। इस पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिला पर आरोप है कि उसने इसी तरह दूसरों से भी ठगी की है। महिला को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।
हनी ट्रैप की आरोपी बाहर
हनी ट्रैप मामले में जिला जेल में बंद आरती कुछ दिन पहले ही छूटी थी। उसके छूटने के दूसरे दिन तिहाड़ जेल से पायल जिला जेल आ गई। इसके चलते एक बार फिर हाइप्रोफाइल कैदी जेल पहुंच गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो