इंदौर

महिला से छेड़छाड़, पति को पीटा

बाइक से पीछा करते रहे बदमाश

इंदौरJan 24, 2020 / 11:53 am

Manish Yadav

इंदौर।सदर बाजार थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक महिला के साथ में छेड़छाड़ की। बताया जाता है कि जब महिला के पति ने विरोध किया तो बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार मुजाहिद, अरबाज इकबाल कॉलोनी, अरबाज अशरफी कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपित ने कल बाइक से उनका पीछा किया। अश्लील कमेंट्स किए। उन्होंने पहले तो ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद बदमाशों ने रोक लिया और अश्लील हरकत की। जब महिला और उसके पति ने विरोध किया तो उनके साथ में मारपीट कर दी।
छात्राओं के फ्लैट में घुसा बदमाश

लसूडिय़ा में बदमाश छात्राओं के फ्लैट में घुस गया। पुलिस के अनुसार छात्राएं एक फ्लैट किराए पर लेकर रहती हैं। कल वहां पर एक बदमाश घुस आया। बदमाश ने एक छात्रा के कमरे में घुसकर अश्लील हरकत की और जब उसने विरोध किया तो वहां से भाग गया। टीआई संतोष दुधी ने बताया कि छात्रा बदमाश को पहचानती नहीं है। उसके सामने आने पर पहचानने की बात कह रही है। बदमाश आसपास का ही लग रहा है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे के फुटैज निकाल रही है। इसके आधार पर बदमाश की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Home / Indore / महिला से छेड़छाड़, पति को पीटा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.