scriptमहिला की हत्या कर मंगेतर के साथ दूसरे प्रदेश में बसने की तैयारी में था दीपेश | woman murder indore | Patrika News

महिला की हत्या कर मंगेतर के साथ दूसरे प्रदेश में बसने की तैयारी में था दीपेश

locationइंदौरPublished: Oct 18, 2019 10:40:52 am

Submitted by:

Lakhan Sharma

– मंगेतर ने नहीं दिया साथ तो मुंबई भागा

VIDEO STORY : वृद्धा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मिला 8 लाख का माल

VIDEO STORY : वृद्धा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मिला 8 लाख का माल

लखन शर्मा, इंदौर। अन्नपूर्णा की जय जगत कॉलोनी में रहने वाली महिला प्रेमा झमटानी की हत्या के आरोपित दीपेश गंगवानी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पुछताछ में सामने आया की आरोपित दीपेश महिला की हत्या करने के बाद अपनी मंगेतर को साथ लेकर दूसरे प्रदेश में बसने की तैयारी में था। लेकिन आरोपित के कृत्य के बाद मंगेतर ने उसका साथ नहीं दिया। वह लगातार संपर्क करने का प्रयास कर रहा था लेकिन सफल नहीं हो पाया तो मुंबई भाग गया। वह योजना बना रहा था की मुंबई में पहचान बदलकर नई जिंदगी शुरू करेगा, लेकिन पकड़ा गया। इधर पुलिस आरोपित को आज कोर्ट में पेश करेगी, उसकी रिमांड अवधि आज खत्म हो रही है।
दरअसल १2 अक्टूबर से प्रेमा की हत्या मामले में फरार आरोपित दीपेश को पुलिस ने बुधवार रात बांद्रा (मुंबई) से पकड़ा। उसने पहले तो वारदात करने से इनकार किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ के बाद टूट गया और अपना जुर्म कबूला। आरोपी ने बताया, वारदात के बाद उसने मृतका से लूटे कंगन, टॉप्स व अलमारी, बेड व अन्य जगहों पर रखे 14 नग सोने के कंगन, 4 चेन, 11 अंगूठी, 1 मंगलसूत्र, तीन लौकेट, दो नग टॉप्स, 67 हजार से अधिक नकदी व मोबाइल सहित करीब साढ़े 8 लाख का माल घर पहुंच पलंग में छिपा दिया था। एएसपी मनीष खत्री ने बताया की आरोपित दीपेश से राड़ बरामद करना है, जो वह महिला की हत्या के लिए लेकर गया था। इसके बाद आज शाम ५ बजे तक उसे कोर्ट में पेश करेंगे। अब तक उसके साथ हत्या में किसी अन्य की भूमिका सामने नहीं आई है। न ही यह बात सामने आई की फरारी के दौरान किसी ने उसकी मदद की। क्योंकि वह फरारी के दौरान पुरे समय सफर में रहा। १२ नवंबर को उसकी शादी तय थी, कर्ज में डूबने के कारण उसने महिला को लूटने की योजना बनाई। 10 दिन लगातार उसकी रैकी करने के बाद उसने घटना को अंजाम दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो