scriptन्यायिक कर्मचारी संघ की हड़ताल ने लिया नया मोड़ | judicial staff union strike took a new turn | Patrika News

न्यायिक कर्मचारी संघ की हड़ताल ने लिया नया मोड़

locationजयपुरPublished: Feb 17, 2016 03:18:00 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ की हड़ताल ने बुधवार को एक नया मोड़ लिया।

राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ की हड़ताल ने बुधवार को एक नया मोड़ लिया। राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायाधीश अजय रस्तोगी ने स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेते हुए जयपुर पीठ में स्वप्रेरणा से मामले की सुनवाई की। उन्होंने राज्य सरकार के मुख्य सचिव राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और राजस्थान राज्य न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले में सुनवाई शाम चार बजे हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में होगी।

सजी गीत-संगीत की महफिल
न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। लेकिन बुधवार को नजारा कुछ अलग ही नजर आया। हड़ताल में जमा हुए कर्मचारियों ने गीत-संगीत की महफिल ही सजा दी। एक वयोवृद्ध कर्मचारी हड़ताल में गीत गाते नजर आए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो