इंदौर

पारिवारिक विवाद में महिला ने पति के पेट पर मारा चाकू

रावजीबाजार थाना क्षेत्र का मामला, घायल बेटे को उपचार के लिए मां लेकर पहुंची हॉस्पिटल

इंदौरJan 27, 2019 / 09:17 pm

Krishnapal Chauhan

पारिवारिक विवाद में महिला द्वारा पति के पेट पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल को उनकी मां उपचार के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंची। उसके बयान पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक फरियादी शिवराव ३२ पिता प्रभातराव माने निवासी चंद्रभागा की शिकायत पर उनकी पत्नी आरोपी रूपा माने ३० के खिलाफ शनिवार देररात केस दर्ज किया है। घटन रात दस बजे की बताई जा रही है। पारिवारिक विवाद में आरोपी ने अपने ही पति पर सब्जी काटने के चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने के बाद वह घायल हो गया। पत्नी उसे छोडक़र कहीं चली गई। इसके घायल को उनकी मां आशा उपचार के लिए एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंची। सूचना के बाद पुलिस ने उनके बयान लिए। जिसके आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ा है। घटना के संबंध में परिवार के बयान लिए जाएेंगे। पता चला है की घटना के दंपती की बेटी घर में थी। थाना पुलिस को पता चला है की दंपती आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते है। दोनों कई बार एक दूसरे के खिलाफ शिकायत भी कर चुके है। महिला ने पति पर हमला किस बात को लेकर किया है इसका पता लगाया जा रहा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.