scriptमासूम बेटी के सामने पिता ने की पत्नी की हत्या | women murder in home | Patrika News

मासूम बेटी के सामने पिता ने की पत्नी की हत्या

locationइंदौरPublished: May 20, 2019 10:27:40 pm

Submitted by:

Krishnapal Chauhan

गांधी नगर थाना क्षेत्र का मामला, पहले बरगलाया फिर बोला पत्नी की रूमाल से गला घोंटकर ली जान
 

पांच वर्ष की मासूम बेटी के सामने पत्नी की हत्या कर भागे पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहले तो वह पत्नी की मौत की वजह छुपाता रहा। फिर पुलिस पूछताछ में टूट गया। उसने पत्नी का गला घोंट कर हत्या करना कबूला है। मामले में पुलिस ने घटनास्थल की जांच करवाई है। वहीं शव को पीएम के लिए बरामद किया है। घटना के संबंध में मासूम बच्चों से पुलिस को जानकारी मिली है।
टीआई संजय सिंह बैस के मुताबिक ज्योति ३० पति जीतू केवट निवासी राधा नगर, धरनावद की सुबह संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचे तो मृतका का पति गायब था। घर में उनकी पांच साल की बेटी व ४ साल का बेटा मिला। मासूम बेटी ने पापा-मम्मी के बीच विवाद होने की बात बताई। उसने उक्त जानकारी अस्पष्ट दी थी। घटना के वक्त उसका छोटा भाई घर में सो रहा था। पति पर संदेह होने पर घटनास्थल की एफएसएल अधिकारी से जांच करवाई। इसके बाद टीम मृतका के पति की तलाश में जुट गई। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत गला घोंटने से होना पाया गया। इलाके में कुछ देर बाद पति जीतू मिल गया। पहले तो वह घटना के संबंध में बरगलाते रहा। बाद में वह टूट गया कहने लगा कि उसने पत्नी की हत्या की है। सुबह विवाद के चलते पत्नी ने उस पर हाथ उठा दिया। इसके बाद उसने पत्नी का रूमाल से गला घोंटकर जान ली है। आरोपी के इस खुलासे के बाद उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं शव को पीएम के लिए बरामद किया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत के अन्य कारण का खुलासा हो जाएगा।
बच्चें होने के बाद से चल रहा विवाद

टीआई ने बताया, आरोपी का कहना है की वह बचपन से मामा के घर रहा है। पेशे से वह ट्रक ड्राइवर है। वर्ष २०१२ में उसकी शादी हुई। बच्चों के जन्म के बाद से ही पत्नी उसे बिना बताए कई दिनों के लिए कहीं चली जाती थी। जब वह उससे पूछता तो वह कोई जबाव नहीं देती थी। इस बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद होता था।

ट्रेंडिंग वीडियो