scriptएक ने बलात्कार कर छोड़ा, घर जाते हुए दूसरे ने भी बनाया शिकार | women raped twice in a day | Patrika News

एक ने बलात्कार कर छोड़ा, घर जाते हुए दूसरे ने भी बनाया शिकार

locationइंदौरPublished: Jan 12, 2019 05:39:11 pm

एक ने बलात्कार कर छोड़ा, घर जाते हुए दूसरे ने भी बनाया शिकार

rape

एक ने बलात्कार कर छोड़ा, घर जाते हुए दूसरे ने भी बनाया शिकार

इंदौर. एक अधेड़ महिला के साथ में बलात्कार करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि उसे अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया गया। इसके बाद डरा-धमकाकर उसे छोड़ दिया था। महिला अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक और बदमाश ने उसके साथ में बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय महिला की शिकायत पर देवीसिंह पिता कन्हैया और अमीचंद्र पिता कन्हैया दोनों निवासी जामनगिरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने महिला ने बताया कि कल वह अपने गांव से सामान लेने के लिए मानपुर के बाजार आई थी। यहां से वह वापस घर लौट रही थी। रास्ते में मंदिर पडऩे पर वह रुक गई। वहां से पूजा करके वह अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपित देवीसिंह उसे मिल गया। बदमाश उसे डरा-धमकाकर अपने साथ जबर्दस्ती जंगल में ले गया, वहां पर उसके साथ में बलात्कार किया। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर छोड़ दिया। वह अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान दूसरा आरोपित उसे मिल गया। वह भी उसे जबर्दस्ती अपने साथ पुलिया के नीचे ले गया। वहां पर उसके साथ में बलात्कार किया और डरा -धमकाकर वहां से भगा दिया। वह अपने घर पहुंची और वहां से परिजनों को साथ लेकर थाने पहुंची। पुलिस दोनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो