scriptपति के थे दूसरी महिला से संबंध, परेशान होकर पत्नी ने दे दी जान | women sucide case | Patrika News

पति के थे दूसरी महिला से संबंध, परेशान होकर पत्नी ने दे दी जान

locationइंदौरPublished: Dec 08, 2019 07:28:55 pm

पति व दूसरी महिला पर केस दर्ज

पति के थे दूसरी महिला से संबंध, परेशान होकर पत्नी ने दे दी जान

पति के थे दूसरी महिला से संबंध, परेशान होकर पत्नी ने दे दी जान


इंदौर, सिटी रिपोर्टर। महिला के पति की दूसरी महिला से संबंध थे जिसके कारण परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। जांच के बाद पुलिस ने पति व दूसरी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई हैै।
छत्रीपुरा टीआई संतोष यादव के मुताबिक, पूनम की मौत के मामले में उसके पति रितेश व तलावली में रहने वाली एक अन्य महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। महिला ने फरवरी में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि महिला के पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध थे। पत्नी को पति के अवैध संबंधों को बारे में पता चल गया था। उसने संबंधों को लेकर आपत्ति ली लेकिन जिसे लेकर विवाद शुरू हो गए थे। पति से अवैध संबंधों को लेकर लगातार विवाद हो रहा था जिसके कारण महिला ने परेशान होकर अपनी जान दे दी। जांच के बाद केस दर्ज किया है लेकिन अभी तक आरोपी नहीं पकड़ा जा सके है। छत्रीपुरा थाने में कुछ दिन भी अवैध संबंधो को लेकर एक आत्महत्या का मामला सामने आयाा था। उस केस में पत्नी के संबंधों से परेशान होकर पति ने आत्महत्या कर ली थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो