scriptइंदौर में भाजपा प्रत्याशी को महिलाओं ने घेरा, खूब चप्पलें बरसाईं, खुद को बचाने के लिए कार में हो गए कैद | Women surrounded BJP candidate in Indore | Patrika News

इंदौर में भाजपा प्रत्याशी को महिलाओं ने घेरा, खूब चप्पलें बरसाईं, खुद को बचाने के लिए कार में हो गए कैद

locationइंदौरPublished: Jul 06, 2022 06:43:26 pm

Submitted by:

deepak deewan

भाजपा के एक पार्षद प्रत्याशी को महिलाओं ने घेर लिया और खूब चप्पलें बरसाईं. खुद को बचाने के लिए वे कार में कैद हो गए.

sunil.png

भाजपा के साथ कांग्रेसियों की भी पिटाई

इंदौर. इंदौर में भाजपा के एक पार्षद प्रत्याशी को महिलाओं ने घेर लिया और खूब चप्पलें बरसाईं. खुद को बचाने के लिए वे कार में कैद हो गए. शहर की 2 नंबर विधानसभा के वार्ड 22 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी चंदू शिंदे की कार को महिलाओं ने घेर लिया। महिलाएं उनपर बेइमानी करने और पैसों के बल पर मतदाता को खरीदने का आरोप लगा रहीं थीं.
गुस्साई महिलाओं का रौद्र रूप देख भाजपा के पार्षद प्रत्याशी चंदू शिंदे बुरी तरह डर गए. महिलाओं के गुस्से से बचने के लिए शिंदे अपनी ही गाड़ी में कैद होकर बैठे रहे तो महिलाओं ने कार के कांच फोड़ डाले। प्रत्याशी पर बाहुबल दिखाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने कार को पूरी तरह घेरे रखा।
इससे पहले शहर में मेयर और पार्षद पद के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने सुबह करीब 11 बजे वोट डाला जबकि भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव सुबह करीब 9 बजे वोट डाल चुके थे। चुनावी माहौल में कई जगहों पर हिंसक रंग भी देखने को मिले। लोधीपुरा क्षेत्र में चुनाव के दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेसियों को बूथ के अंदर पटककर बहुत पीटा। इसी तरह चंदन नगर में विवाद हुआ. यहां विवाद की सूचना के बाद दोनों ही दलों कांग्रेस और भाजपा के मेयर प्रत्याशी मौके पर पहुंच गए। दोनों का आमना सामना हुआ तो दोनों ने हाथ मिला लिया और मस्ती की। इंदौर में दोपहर 4 बजे तक करीब 61 प्रतिशत मतदान हुआ था।
वार्ड 58 के कांग्रेस प्रत्याशी अनवर कादरी के खिलाफ गुंडागर्दी और मतदाताओं को धमकाने की शिकायत की गई. कलेक्टर मनीष सिंह ने इस मामले में एसडीएम प्रतुल चंद्र सिन्हा को जांच के निर्देश दिए हैं। बिचोली क्षेत्र में कांग्रेस नेता राधेश्याम पटेल के खिलाफ मतदाताओं को वोट डालने से वंचित किए जाने की शिकायत हुई. कलेक्टर ने ADM अजय देव शर्मा को इसकी जांच सौंपी है। शिकायत सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने काे भी कहा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो