script

राऊ में 10 सालों में बढ़ गई 70583 महिला वोटर

locationइंदौरPublished: Oct 16, 2018 09:31:07 pm

विधानसभा-4 में 2003 से 7539 महिला वोटर हुई कम

women voter news

राऊ में 10 सालों में बढ़ गई 70583 महिला वोटर

इंदौर.
28 नवंबर को मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा के लिए वोट डाले जाने हैं। जिसमे इंदौर की 9 सीटों के लिए भी वोट डाले जाने हैं। इसमें देश की आधी आबादी मानी जाने वाली महिलाओं की संख्या का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। महिला वोटरों की संख्या को देखें तो 10 साल पहले जब राऊ विधानसभा बनी थी उस समय से अब यहां ७०५८३ महिला वोटर्स की संंख्या बढ़ चुकी है।
विधानसभा चुनावों में महिला वोटर्स पर सभी राजनैतिक दल ध्यान देते हैं। पिछले 15 सालों के चुनावों की स्थिति में महिला वोटर्स की संख्या सभी विधानसभा क्षेत्रों में कम ज्यादा होती रही है। सबसे ज्यादा असर इंदौर-4 में पड़ा है। 2003 में इस विधानसभा में १२९५१९ महिला वोटर्स थी। लेकिन 2018 में यहां पर केवल १२१९८० महिला वोटर्स ही अपने मताधिकार का उपयोग करेंगी। यहां पर ७५३९ महिला वोटर्स की संख्या कम हो गई है। इसके पीछे कारण 2007 में विधानसभा का परिसीमन है। परिसीमन में इस विधानसभा का बड़ा क्षेत्र राऊ विधानसभा में चला गया था। जिसके कारण महिला वोटर्स की संख्या में काफी कमी आई। वहीं दूसरी ओर इंदौर की बाकी सीटों पर हर चुनावों में महिला वोटर्स की संख्या बढ़ी है।
२००८ में घट गई थी महिला वोटर्स
2007 में विधानसभाओं का परिसीमन हुआ था। उसके बाद हुए चुनावों में वोटर्स की संख्या में काफी कमी आई थी। लगभग सभी विधानसभाओं में महिला वोटर्स की संख्या कम हो गई थी।
ये रही स्थिति
विधानसभा – 2018 – 2013 – 2008 – 2003 – अंतर
देपालपुर – १०९९७१ – ९७५८५ – ७५७९३ – ८५८४५ – २४१२६

इंदौर-1 – १५६८६५ – १३६३७४ – ८९२७९ – १०८१०६ – ४८७५९
इंदौर-2 -१६०३५७ – १३३६४९ – ८८२०६ – १०३३८५ – ५६९७२
इंदौर-3 – ९१९४९ – ९०३०६ – ६९०५४ – ३६६१२ – ५५३३७
इंदौर-4 – १२१९८० – ११०४१७ – ७१०१६ – १२९५१९ – (-७५३९)

इंदौर- 5 – १७८५१८ – १४७३०४ – ९५६७१ – १५७५१४ – २१००४
सांवेर – ११९१६० – ९९९६० – ७८८९९ – ८३६८८ – ३५४७२
महू – ११८५०९ – १०५५८६ – ८०५५५ – ७७१५५ – ४१३५४
राऊ – १३९८६२ – ११०४३२ – ६९२७९ – 00 – ७०५८३

ट्रेंडिंग वीडियो