scriptवल्र्ड क्लास रिसर्च ने बढ़ाई आइआइटी इंदौर की कमाई | World Class Research raises the earnings of IIT Indore | Patrika News

वल्र्ड क्लास रिसर्च ने बढ़ाई आइआइटी इंदौर की कमाई

locationइंदौरPublished: Feb 25, 2019 12:09:28 pm

सेमिनार और कॉन्फ्रेंस में कई गुना बढ़ा खर्च

indore

वल्र्ड क्लास रिसर्च ने बढ़ाई आइआइटी इंदौर की कमाई

इंदौर. सभी नए आइआइटी (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) के बीच आइआइटी इंदौर अलग पहचान बनाता रहा है। रिसर्च प्रोजेक्ट में भी सभी को पछाड़ते हुए नया मुकाम हासिल किया। बीते शैक्षणिक सत्र में 28 एजेंसियों के 122 रिसर्च प्रोजेक्ट करने के लिए 13 करोड़ की कमाई हुई, जबकि 2016-17 में 12 एजेंसियों के 81 प्रोजेक्ट करने पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा मिले थे। आइआइटी इंदौर की रिसर्च पर देश-दुनिया की नामी एजेंसियां भरोसा जता रही हैं। रिसर्च प्रोजेक्ट के अलावा अन्य उपलब्धियों में 25 हजार से ज्यादा साइटेशन और 63 हाई इंडेक्स भी बाकी नए आइआइटी से इसे आगे रखते हैं।
सातवें वेतनमान से बढ़ा खर्च
नई फैकल्टी भर्ती और सभी फैकल्टी व स्टाफ के लिए सातवां वेतनमान लागू होने से आइआइटी का खर्च भी बढ़ा है। 2015-16 में आइआइटी ने सिर्फ वेतन पर 23.29 करोड़, 2016-17 में 24.67 करोड़ खर्च किए थे। 2017-17 में 40.23 करोड़ रुपए वेतन दिया। नए कैंपस में शिफ्ट होने के बाद सेमिनार और कॉन्फे्रंस की संख्या भी बढ़ी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो