scriptपुणे से इंदौर आया दुनिया का तीसरा सबसे लंबा अजगर | World's third longest dragon | Patrika News

पुणे से इंदौर आया दुनिया का तीसरा सबसे लंबा अजगर

locationइंदौरPublished: Feb 19, 2020 03:05:22 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

इंदौर चिडिय़ाघर में पुणे से आया दुनिया का तीसरा सबसे लंबा अजगर

third_longest_dragon.png

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर चिडिय़ाघर में साउथ अफ्रीका में पाया जाने वाला रेटिकुलेटेड पायथन (जालीदार अजगर) लाया गया। यह दुनिया के सबसे लंबे और सबसे भारी सांपों में शामिल है। इंदौर लाया गया अजगर करीब 14 फीट लंबा और 90 किलो वजनी है। इसे पुणे के राजीव गांधी प्राणी संग्रहालय से सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात 23 घंटे ट्रक से सफर के बाद लाया गया।

इसे चिडिय़ाघर के स्नैक हाउस में बने पिंजरे में रखा गया है। यहां 48 घंटे रखने के बाद इसे दर्शकों के सामने लाया जाएगा। इस सांप को बब्बर शेर पवन के बदले लाया गया है, जिसे 15 फरवरी को टीम लेकर पुणे के लिए निकली थी। गौरतलब है, इंदौर चिडिय़ाघर में 8 शेर हो गए थे। उन्हें रखने में भी दिक्कत आ रही थी। इसके चलते एक शेर को पुणे चिडिय़ाघर को देकर वहां से अजगर लाया गया।

भालू के दो बच्चे आए सामने

चिडिय़ाघर में भालू के भी दो बच्चे सामने आए हैं। यहां मादा भालू प्रभा ने पिछले दिनों पिंजरे में इन बच्चों को जन्म देने के बाद पिंजरे में ही छुपाकर रखा था। अब ये बच्चे थोड़े बड़े होने पर सामने आए हैं। इनको मिलाकर चिडिय़ाघर में 6 भालू हो गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो