इंदौर प्रदेश की स्टार्टअप राजधानी के तौर पर उभरा है। यहां 330 स्टार्टअप रजिस्टर्ड हैं, जिनमें 90 ने अपनी पहचान बना ली है। 10 से अधिक स्टार्टअप अपना दायरा बढ़ाकर 1000 करोड़ कर चुके हैं। प्रदेश में करीब 300 स्टार्टअप का मार्केट 100 करोड़ के पार पहुंच चुका है।
- यूनिकॉर्न स्टार्टअप में इंदौर भी
यूनिकॉर्न स्टार्टअप में अपना इंदौर भी शामिल हो चुका है। यहां की कंपनी इनकिंग इस लिस्ट में शामिल हैं। इंदौर की करीब आधा दर्जन और कंपनियां इस लिस्ट में जल्द ही शामिल हो जाएंगी। दरअसल, जिन स्टार्टअप की वैल्यू एक बिलियन डॉलर के पास पहुंच जाता है, वे यूनिकॉर्न स्टार्टअप में शामिल हो जाती हैं। - वर्तमान में दिल्ली है स्टार्टअप कैपिटल
नई रैंकिंग के हिसाब से दिल्ली ने बैंगलूरू को पीछे छोड़ते हुए स्टार्टअप कैपिटल का खिताब अपने नाम किया है। सर्वे ऑफ इंडिया के अनुसार दिल्ली में 5000 नए स्टार्टअप जुड़े हैं, जबकि बैंगलूरू में 4514 नए स्टार्टअप जुड़े। - अब यह फोकस पाइंट
सरकार ने नई स्टार्टअप पॉलिसी लांच की है। इसके तहत प्रदेश के स्टार्टअप को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट किया जाएगा। इसमें इंडस्ट्री और सरकार मिलकर काम करेंगे। इंदौर को स्टार्टअप हब के रूप में डवलप किया जाएगा। प्रदेश में स्टार्टअप के लिए फ्रेंडली एन्वायरमेंट तैयार किया जाएगा ताकि यहां के स्टार्टअप नेशनल लेवल पर फंडिंग जुटाने में सक्षम हो सकें।

अगले 5 साल में हम टॉप 4 सिटी में शामिल होंगे
अभी जो माहौल बन रहा है और जिस तरह से सविधाएं जुट रही हैं, इंदौर अगले 5 साल में टॉप 4 स्टार्टअप सिटी में शामिल हो जाएगा। अभी भी हम देश की टीयर टू सिटी में नंबर एक पर हैं। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश के सभी प्रमुख निवेशक अब हमारे शहर के स्टार्टअप की ओर देख रहे हैं। आने वाले समय में निवेश बहुत तेजी से बढ़ेगा और अच्छे आइडियाज को बेहतर बाजार मिलेगा।
- सावन लड्ढा, फाउंडर, वर्की

अब सपनों को साकार करने का समय
आईडियाज और इनोवेशन का युग है। जितनी नया आईडिया उतनी अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। आने वाले चार साल में मध्यप्रदेश में 1 लाख करोड़ से अधिक का स्टार्टअप मार्केट होगा। इससे करीब 50000 से 70000 तक रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। इंदौर की कई कंपनी यूनिकॉर्न लिस्ट में शामिल होने को तैयार हैं।
-चीफ मेंटर, स्टार्ट इन इंदौर
- 400 से ज्यादा सफल स्टार्टअप हैं अभी मप्र में
100 करोड़ से ऊपर के 300 स्टार्टअप हैं मप्र में
60 प्रतिशत सफल स्टार्टअप मप्र में इंदौर से हैं
10 टॉप स्टार्टअप सिटी में शामिल है इंदौर
1 नंबर पर है इंदौर टीयर टू स्टार्टअप सिटी में