इंदौर

आज मिल सकती है आपको खुशखबरी, जीवनसाथी का साथ बढ़ाएगा मनोबल

आज का राशिफल

इंदौरMay 22, 2019 / 10:41 am

रीना शर्मा

आज मिल सकती है आपको खुशखबरी, जीवनसाथी का साथ बढ़ाएगा मनोबल

मेष
घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमानों का आगमन हो सकता है। जमीन-जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में गलत फैसले न लें।
वृषभ
जो भी करें दिल से करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
मिथुन
कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे, वे आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें।
कर्क
तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बेहतर होगा कि घूमने चले जाएं। आपके अपनों को आपकी जरुरत है। मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे।
सिंह
अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहत जरुरत है। उन्नति में बाधा आएगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।
कन्या
नौकरी बदलने का मन बना चुके है। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे।
तुला
दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधीनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें। लाभ होगा।
वृश्चिक
विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती हैं। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।
धनु
प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।
मकर
नकारात्मक सोच से निराशा मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर जनहानि के योग है। ईष्ट बल मजबूत करें।
कुम्भ
अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं। समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।
मीन
जरुरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेनदेन संभव। खानपान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है।

Home / Indore / आज मिल सकती है आपको खुशखबरी, जीवनसाथी का साथ बढ़ाएगा मनोबल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.