मृतक का नाम श्याम (55) निवासी श्याम नगर है। वह कल भागीरपुरा में सड़क पर पड़ा मिला। उसका पेट फूल रहा था। एम्बुलेंस उसे एमवाय अस्पताल ले गई। वहां उसने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई है। इलाज के दौरान कल रात उसकी मौत हो गई। इस पर अस्पताल से बाणगंगा पुलिस को सूचना दी गई व बताया कि मारपीट में उसकी मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि वह भी घटनास्थल पर गए थे। वहां पर बीमार होने की बात पता चली थी। हत्या की बात कहां से सामने आई, यह अभी पता नहीं चल पाया है। उसके घर पर भी पुलिस का दल पहुंचा,लेकिन वहां कोई नहीं मिला। टीआइ राजेंद्र सोनी ने बताया कि अभी हत्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है, इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
छत पर खड़े हम्माल की करंट से गई जान
भागीरथपुरा में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। नरेंद्र पिता शंकरलाल (45) को इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह छावनी अनाज मंडी में हम्माली करते थे। कल वह घर की छत पर खडे हुए थे। इसी दौरान हाथ ऊंचा किया और ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से जल गए थे। नीचे गिरे तो आसपास के लोगों को पता चला। उन्हें सीपीआर दिया और अस्पताल लेकर गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका।