इंदौर

शराब के लिए युवक को चाकू से गोदा

एमआईजी पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस। उसने नशे के लिए रुपए देने से मना कर दिया था। यह बात आरोपित को बुरी लगी और उसने हमला कर दिया।

इंदौरOct 14, 2019 / 11:09 am

Manish Yadav

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र के देवनगर में बदमाश ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि युवक का कसूर बस इतना था कि उसने नशे के लिए रुपए देने से मना कर दिया था। यह बात आरोपित को बुरी लगी और उसने हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार राजकुमार पिता परमसुख निवासी देवनगर की शिकायत पर शांतिलाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपित ने सुनील उर्फ सोनू पिता अशोक (30) को चाकू मार दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपित कल घर के पास ही सोनू को मिल गया था। बदमाश ने उससे शराब पीने के लिए रुपए मांगे। उसने रुपए देने से मना किया तो बदमाश ने विवाद करना शुरू कर दिया। सोनू ने जब विरोध किया तो बदमाश ने चाकू मार दिया। उसके पेट और हाथ में गंभीर चोट आई है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल इलाज चल रहा है। इस मामले में भी किसी महिला से बातचीत को लेकर विवाद होने की बात भी कही जा रही है। घायल के पक्ष ने शराब को लेकर ही विवाद की बात कही है। टीआई एमआईजी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि घायल सोनू के खिलाफ पहले ही चोरी सहित चार मामले दर्ज है। फिलहाल आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। घायल के ठीक होने पर उसके भी बयान लिए जाएंगे। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Home / Indore / शराब के लिए युवक को चाकू से गोदा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.