scriptपति-पत्नी के झगड़े में बोलने गए पड़ोसी को मारा चाकू | youth stabbed by neighbour | Patrika News

पति-पत्नी के झगड़े में बोलने गए पड़ोसी को मारा चाकू

locationइंदौरPublished: Jun 06, 2019 11:03:41 am

Submitted by:

Manish Yadav

घर में आग लगाने जा रहा था आरोपित

Marpit

Marpit

इंदौर। भागीरथपुरा में एक युवक को उसके पड़ोसी ने चाकू मार दिया। बताया जाता है कि पति-पत्नी आपस में लड़ाई कर रहे थे। इसी झगड़े में आरोपित घर में आग लगाने जा रहा था। पास ही में रहने वाला युवक समझाने गया तो आरोपित ने चाकू मारकर घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार राजू विश्वकर्मा पिता हरिशंकर (42) निवासी भागीरथपुरा की शिकायत पर उसके पड़ोसी लक्ष्मीनारायण कोरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपित का किसी बात पर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। उनके बीच कहासुनी हुई तो वह गैस की टंकी में आग लगाने जा रहा था। उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो वह मदद के लिए उसके घर पर गया था। आरोपित को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। उलटा राजू के साथ में ही विवाद करने लगा। विवाद बड़ा तो आरोपित ने मारपीट शुरू कर दी और उस पर चाकू से हमला कर दिया। राजू के के सिर, गाल व सीने पर चाकू से चोट आई है। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। पुलिस अब आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई कर रही है।
पड़ोसियों ने कर दी पिटाई

बेटमा में पति-पत्नी के झगड़े के बीच में आए पड़ोसियों ने पति-पत्नी के झगड़े में जाकर मारपीट कर दी। पुलिस के अनुसार मोहन पिता पूनाजी निवासी घाटा बिल्लोद की शिकायत पर आनंदीलाल पिता मांगीलाल, संदीप पिता मांगीलाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति-पत्नि का आपस में विवाद हो रहा था। इसी दौरान आरोपित वहां पर आ गए थे। आपस के झगड़े में जाकर विवाद किया और मोहन को पीट दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो