scriptकुर्सी को लेकर लड़ाई, किशोर को मारा चाकू | youth stabbed by other | Patrika News

कुर्सी को लेकर लड़ाई, किशोर को मारा चाकू

locationइंदौरPublished: Jun 17, 2019 11:07:27 am

Submitted by:

Manish Yadav

शिक्षक नगर में हुई वारदात

kolkata west bengal

बंगाल में फिर राजनीतिक हिंसा: 3 की मौत

इंदौर। शिक्षक नगर में एक दुकान पर काम करने वाले किशोर को बदमाश ने चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि कुर्सी पर बैठने के लेकर उसका दुकान में काम करने वाले एक अन्य लड़के से विवाद हो गया था।
पुलिस के अनुसार परसराम पिता राजू राठौर निवासी खरगोन हाल मुकाम शिक्षक नगर की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरा बेटा दुर्गेश (13) शिक्षक नगर में पूजन की दुकान पर काम करता है। उसके साथ में एक अन्य लड़का भी कां करता है। कल दोपहर सेठ सन्नी अग्रवाल खाना खाने घर चले गए थे। दुकान पर सन्नी अग्रवाल की पत्नी थी। इसी दौरान दुर्गेश कुर्सी पर बैठा था तो जितेन्द्र ने उसे धक्का देकरङ नीचे गिरा दिया। इस पर दुर्गेश वापस आकर कुर्सी पर बैठ गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया। विवाद बड़ा तो आरोपित ने मारपीट करना शुरू कर दी। इसी दौरान वह धारदार वस्तु उठाकर लाया और दुर्गेश पर हमला कर दिया। उस पर दो से तीन वार किए और धमकाया कि कुर्सी पर बैठा तो जान से मार दूंगा।
गढ़े धन के लिए किशोर पर हमला
नंदीग्राम ग्राउंड में किशोर पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि धन के लिए गड्ढा खोदने के लिए कहा गया, लेकिन किशोर ने मना किया तो चाकू और शराब की बोतल से उस पर हमला कर दिया। इस मारपीट में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार सुमित पिता दिनेश लश्करी (15) निवासी अयोध्या नगर की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। उसने पुलिस को बताया कि कल रात को वह नंदीग्राम ग्राउंड पर घूम रहा था। इसी दौरान दोस्त मिल गए थे। वे उसे बोले कि ग्राउंड में गड्ढा खोदो यहां पर धन गड़ा हुआ है। इस पर विवाद हो गया था। इस पर बदमाशों ने चाकू और शराब की खाली बोतल से हमला कर दिया। इस मारपीट में उसके गले और कमर में गंभीर चोट आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो