script17 व्यक्तियों पर बकाया है 2.14 लाख करोड़ का इनकम टैक्स | 17 people are due with balance of Rs 2.14 lakh crore to income tax | Patrika News
उद्योग जगत

17 व्यक्तियों पर बकाया है 2.14 लाख करोड़ का इनकम टैक्स

इनमें से हर एक व्यक्ति पर 1,000 करोड़ रूपए से अधिक का इनकम टैक्स बकाया है

Jul 31, 2015 / 10:06 am

अमनप्रीत कौर

tax

tax

नई दिल्ली। केवल 17 व्यक्तियों पर ही 2.14 लाख करोड़ रूपए का टैक्स बकाया है और इनमें से हर एक पर 1,000 करोड़ रूपए से अधिक का कर बाकी है। संसद को यह सूचना दी गई। इसके अनुसार इसी (1,000 करोड़ रूपए से अधिक कर बकाया वाली) श्रेणी की 35 कंपनियों पर 90,568 करोड़ रूपए का कुल टैक्स बकाया है। इस लिहाज से इसी श्रेणी के 17 व्यक्तियों पर बकाया टैक्स की राशि दोगुने से भी अधिक है।

इसके अनुसार 1 अप्रेल 2015 तक कुल मिलाकर 827680 करोड़ रूपए का कर बकाया था। इन व्यक्तियों व कंपनियों का इसमें हिस्सा एक तिहाई से भी अधिक है। वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने राज्यसभा में लिखित सवालों के जवाब में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक मार्च 2015 तक तीन साल में 10 करोड़ रू पए से अधिक कर बकाया वालें करदाताओं की संख्या लगभग 69 प्रतिशत बढ़कर 4692 हो गई। उन्होंने कहा ç क इस बकाया कर की वसूली की कार्रवाई आयकर कानून के प्रावधानों के तहत लगातार की जाती है।

Home / Business / Industry / 17 व्यक्तियों पर बकाया है 2.14 लाख करोड़ का इनकम टैक्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो