scriptभारत के 5 स्टार्टअप जहां हर कोई चाहता है काम करना | Know all about top 5 startups in india for employee | Patrika News
उद्योग जगत

भारत के 5 स्टार्टअप जहां हर कोई चाहता है काम करना

ये स्टार्टअप अपने कर्मचारियों को सभी सुविधाओं के साथ वेतन के साथ अवकाश देते हैं।

Jun 24, 2018 / 05:33 pm

Manoj Kumar

Startup

भारत के 5 स्टार्टअप जहां हर कोई चाहता है काम करना

नई दिल्ली। देश में इस समय स्टार्टअप का दौर चल रहा है। कई बड़े स्टार्टअप तेजी के शुरुआत के साथ बंद हो चुके हैं। लेकिन आज हम आपको देश के पांच एेसे स्टार्टअप के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें काम करने के लिए हर कोई लालायित रहता है।
UrbanClap: UrbanClap एक एेसा स्टार्टअप है जो अपने कर्मचारियों को Employee Stock Ownership Plan (ESOP) की सुविधा देता है। इस कारण इस स्टार्टअप के सभी कर्मचारी पूरी मेहनत के साथ कार्य करते हैं। यही कारण है कि यहां हर कोई काम करना चाहता है।
HubSpot: इस स्टार्टअप में कर्मचारियों के लिए सुविधाओं की कोई कमी नही है। यह कंपनी किसी भी कर्मचारी की सेवाओं के पांच साल पूरा होने पर उन्हें एक महीने की वेतन सहित अवकाश देती है। इसके अलावा यह कंपनी कर्मचारियों को किंडल बुक का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है।
SaleBhai.com: यह स्टार्टअप अपने कर्मचारियों के लचीले तरीके से काम की छूट देती है। यह कंपनी सेना के पूर्व कर्मचारियों और उनके परिजनों को नौकरी देती है। इसके अलावा Salebhai.com अपनी महिला कर्मचारियों को सेना में तैनात उनके पति की पोस्टिंग के अनुसार देशभर में कहीं से भी काम करने की इजाजत देती है।
GoWork: इस कंपनी का कैंपस पालतू जानवरों के लिए अनुकूल है। इसके अलावा कंपनी से बाहर रहकर काम करने वाले कर्मचारियों को सभी सुविधाएं दी जाती हैं। यह स्टार्टअप अरबीका कॉफी, हर्बल पानी, शाकाहारी भोजन और जिम, स्पा, गेमिंग कोर्ट, आर्ट ऑफ लिविंग सेशन और मेट्रो के अंतिम स्टेशन तक शटल सेवा जैसी अनूठी सुविधाएं प्रदान करता है।
UploadeFoodie: इस स्टार्टअप ने अपने कर्मचारियों को उनके परिजनों और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए कई ट्रेवल प्लान करने वाली कंपनियों से समझौता कर रखा है। यह कंपनी सद्भाव और कार्य जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए विशेष मौकों पर कर्मचारियों के बच्चों के साथ बैठक करती है और उनकी प्रशंसा करती है।

Home / Business / Industry / भारत के 5 स्टार्टअप जहां हर कोई चाहता है काम करना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो