उद्योग जगत

विमान ईंधन हुआ 2086.56 रूपए सस्ता

इससे पहले 1 मई और 1 जून को कीमत में दो बार में कुल 4015.92 रूपए प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई
थी

Jul 01, 2015 / 01:00 pm

अमनप्रीत कौर

flight

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) ने विमान ईंधन के दाम में 2086.56 रूपए प्रति किलोलीटर की कमी की है। नई दरें बुधवार से लागू हो गई हैं। कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस कटौती से दिल्ली में विमान ईंधन 51267.36 रूपए प्रति किलोलीटर हो गया है।

इससे पहले 1 अप्रेल को इसकी कीमत में 1025 रूपए प्रति किलोलीटर की कमी करने के बाद 1 मई और 1 जून को इसकी कीमत में लगातार दो बार में कुल 4015.92 रूपए प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई थी। तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रूपए की विनिमय दर के आधार पर प्रत्येक माह विमान ईंधन की कीमत की समीक्षा करती हैं।

चार महानगरों में विमान ईंधन के दाम

दिल्ली में विमान ईधन 51267.36 रूपए प्रति किलोलीटर हो गया है, यह पहले 53353.92 रूपए किलोलीटर था। इसी तरह कोलकाता में विमान ईधन 60781.87 रूपए प्रति किलोलीटर हो गया है, यह पहले 62928.37 रूपए किलोलीटर था। मुंबई में विमान ईधन 52592.75 रूपए प्रति किलोलीटर हो गया है, यह पहल 54727.49 रूपए किलोलीटर था। चेन्नई में विमान ईधन 56522.06 रूपए प्रति किलोलीटर हो गया है, यह पहल 58723.32 रूपए किलोलीटर था।

Home / Business / Industry / विमान ईंधन हुआ 2086.56 रूपए सस्ता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.