scriptअच्छे दिन : सोना हुआ सस्ता, चांदी 36 हजारी | Bullion market : Gold price dips, Silver 36000 per kg | Patrika News
उद्योग जगत

अच्छे दिन : सोना हुआ सस्ता, चांदी 36 हजारी

कमजोर वैश्विक रूख और
मांग कमजोर पड़ने के चलते गिरे सोना-चांदी के दाम

Mar 08, 2015 / 11:16 am

अमनप्रीत कौर

Gold

Gold

नई दिल्ली। सोना खरीदने के लिए इंतजार कर रहे लोगों को लिए अच्छी खबर है। कमजोर वैश्विक रूख और मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में 520 रूपए की गिरावट देखने को मिली। इसी के साथ सोना तीन माह के निचले स्तर 26540 रूपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी के भाव में भी 500 रूपए की गिरावट आई जिसके चलते चांदी 36000 रूपए प्रति किलो रह गई।

सर्राफा व्यापारियों की मुताबिक आभूषण निर्माताओं और फुटकर कारोबारियों की कमजोर मांग और वैश्विक बाजार में मंदी के चलते सोना-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं अमरीका में फरवरी माह के दौरान रोजगार के अधिक अवसर की उम्मीद के चलते भी दामों में गिरावट आई है।

घरेलू बाजार का रूख तय करने वाले सिंगापुर बाजार में सोने के भाव 29.30 डॉलर यानी कि 2.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1168.70 डॉलर और चांदी का भाव 1.70 प्रतिशत गिरकर 15.93 डॉलर प्रति औंस रह गए। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 520 रूपए की गिरावट के साथ क्रमश: 26540 रूपए और 26340 रूपए प्रति दस ग्राम रह गए।

Home / Business / Industry / अच्छे दिन : सोना हुआ सस्ता, चांदी 36 हजारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो