scriptसोशल मीडिया पर एक पोस्ट से लाखों कमाते हैं ये सिलेब्रिटीज | Patrika News
उद्योग जगत

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से लाखों कमाते हैं ये सिलेब्रिटीज

6 Photos
5 years ago
1/6

नई दिल्ली। वैसे तो दुनियाभर के सेलेब्रिटीज तमाम तरीकों से अपनी दौलत में इजाफा करते हैं कि लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार अपनी एक फोटो से भी सेलेब्रिटीज लाखों करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। इस लिस्ट में हाॅलीवुड आैर विदेशी खिलाड़ियों के अलावा भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि कौन सा सेलेब्रिटी अपनी एक फोटो से कितने रुपए कमाता है।

2/6

इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली का नाम भी शुमार है। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 2 करोड़ 41 लाख फॉलोअर्स हैं। विराट अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 120,000 डॉलर यानी करीब 88 लाख रुपए कमाते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया से होने वाली कमाई के मामले में विराट कोहली भारत के सबसे महंगे प्लेयर हैं।

3/6

तो वहीं फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं भी सोशल मीडिया से कमाई करने में किसी से पिछे नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 14.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। रोनाल्डो अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 750,000 डॉलर यानी 5 करोड़ 55 लाख रुपए कमाते हैं।

4/6

सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के मामले में अमरीकी सिंगर सेलेना गोम्ज दुनिया में नंबर वन सेलिब्रिटी हैं। उनके 13.41 करोड़ फॉलोअर्स हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 10 लाख डॉलर लेती हैं। अगर इसे भारतीय रुपयों में देखा जाए तो करीब 6.80 करोड़ रुपए होता है।

5/6

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में दीपिका पादुकोण आलिया भट्‌ट और श्रद्धा कपूर से कई आगे हैं। इंस्टाग्राम पर दीपिका के करीब 2 करोड़ 24 लाख फॉलोअर्स हैं। दीपिका अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट से लाखों रुपए कमाती हैं।

6/6

इंस्टाग्राम से कमाई करने के मामले में अमरीकी अभिनेत्री काइली जेनर भी किसी से पीछे नहीं हैं। काइली की उम्र मात्र 20 साल है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 10 लाख डॉलर लेती हैं। अगर इसे भारतीय रुपयों में तौला जाए तो करीब 6.80 करोड़ रुपए होता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.