scriptचीन ने हटाया भारतीय सरसों तेल के आयात से प्रतिबंध,कंपनियों को होगा फायदा | China lift ban imports of mustard oil from india | Patrika News

चीन ने हटाया भारतीय सरसों तेल के आयात से प्रतिबंध,कंपनियों को होगा फायदा

locationनई दिल्लीPublished: Oct 24, 2018 08:20:27 am

Submitted by:

Manoj Kumar

पिछले माह, भारतीय और चीनी सरकार ने खरीदार-विक्रेता की बैठक आयोजित करवाई थी, जिसमें भारतीय निर्यातकों ने सफेद सरसों के निर्यात के संबंध में अपना जोरदार पक्ष रखा था।

Mustard Oil

चीन ने सरसों तेल के आयात से प्रतिबंध हटाया, भारतीय कंपनियों को होगा फायदा

नई दिल्ली। अमरीका के साथ व्यापार युद्ध के बीच, चीन ने भारतीय सफेद सरसों के खाद्य तेल के आयात पर प्रतिबंध हटा दिया है। चीन खाद्य तेल का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। सरसों खाद्य तेल ऐसा ही एक तेल है। बीजिंग ने व्यापार युद्ध के बीच अमरीकी खाद्य तेलों पर अतिरिक्त कर लगा दिया है, जिससे वह इसे दूसरे देशों से आयात करने की सोच रहा है। एक भारतीय सरकारी अधिकारी ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा है कि चीन ने भारतीय सफेद सरसों खाद्य तेल से प्रतिबंध हटा लिया है। जब तक भारतीय कंपनियां चीनी नियमों का पालन करती हैं, वे इसे निर्यात कर सकते हैं।
चीन ने 2012 में लगाया था प्रतिबंध

बीजिंग ने 2012 में फसल में एक खास प्रकार के कीटनाशक होने की वजह से भारतीय आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। अधिकारी ने कहा कि मामला अब सुलझा लिया गया है। पिछले माह, भारतीय और चीनी सरकार ने खरीदार-विक्रेता की बैठक आयोजित करवाई थी, जिसमें भारतीय निर्यातकों ने सफेद सरसों के निर्यात के संबंध में अपना जोरदार पक्ष रखा था।
दोनों देशों के बीच बढ़ रही व्यापारिक साझेदारी

नई दिल्ली और बीजिंग के बीच व्यापारिक संबंधों में वृद्धि देखी जा रही है। दोनों पक्षों ने गत वर्ष डोकलाम सैन्य गतिरोध के बाद रिश्ते को पटरी पर लाने को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अप्रैल में बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से चीनी बाजार में भारतीय उत्पादों की अधिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो