scriptनिर्यात में मामूली गिरावट, 16 फीसदी आयात हुआ कम | Export margin declines, 16 percent import reduced | Patrika News

निर्यात में मामूली गिरावट, 16 फीसदी आयात हुआ कम

locationनई दिल्लीPublished: Nov 16, 2019 03:46:12 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

पिछले साल के मुकाबले निर्यात में 0.29 अरब डॉलर की गिरावट
सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में किया गया है ज्यादा निर्यात

Export And Import

Export And Import

नई दिल्ली। भारत से व्यापारिक वस्तुओं के निर्यात ( Merchandise Exports ) में अक्टूबर महीने में मामूली गिरावट रही, जबकि आयात ( import ) पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 16 फीसदी से ज्यादा घट गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ( Ministry of Commerce and Industry ) के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में देश का निर्यात 26.38 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले साल अक्टूबर में भारत ने 26.67 अरब डॉलर का निर्यात किया था। हालांकि मासिक आधार पर अक्टूबर में निर्यात में इजाफा हुआ है, क्योंकि सितंबर महीने में भारत ने 26.03 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुओं का निर्यात किया था।

यह भी पढ़ेंः- SBI Gold Monetization Scheme: इस स्कीम से खुलेंगे कमाई और बचत दोनों के रास्ते

मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्नाभूषण वस्तुओं का निर्यात 19.04 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले साल अक्टूबर में इन वस्तुओं का निर्यात 18.93 अरब डॉलर था। इस प्रकार इन वस्तुओं के निर्यात में 0.59 फीसदी की वृद्धि हुई। वहीं, देश का आयात अक्टूबर महीने में 37.39 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले साल इसी महीने भारत ने 44.68 अरब डॉलर मूल्य का आयात किया था। इस प्रकार आयात में 16.31 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ेंः- दो महीने में सोने के दाम में 1900 रुपए की गिरावट, चांदी 6000 रुपए लुढ़की

मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर 2019 में 9.63 अरब डॉलर मूल्य का तेल आयात किया गया जोकि पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 31.74 फीसदी कम है क्योंकि अक्टूबर 2018 में भारत ने 14.11 अरब डॉलर मूल्य का तेल आयात किया था। गैर-तेल वस्तुओं का आयात इस साल अक्टूबर 27.76 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले साल इसी महीने 30.57 अरब डॉलर था। निर्यात के मुकाबले आयात में ज्यादा गिरावट आने से देश का व्यापार घाटा इस साल अक्टूबर 11.01 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले साल इसी महीने में 18 अरब डॉलर था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो