कारोबार

डेटा लीक और टैक्स विवादों से घिरे होने के बावजूद 40 फीसदी बढ़ा फेसबुक का नेट प्रॉफिट

जहां एक ओर फेसबुक के खिलाफ डेटा लीक का केस चल रहा है, लोग कंपनी का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फिसबुक का नेट प्रॉफिट 40 फीसदी बढ़ा है।

नई दिल्लीDec 26, 2018 / 08:41 am

Dimple Alawadhi

डेटा लीक और टैक्स विवादों से घिरे होने के बावजूद 40 फीसदी बढ़ा फेसबुक का नेट प्रॉफिट

नई दिल्ली। जहां एक ओर फेसबुक के खिलाफ डेटा लीक का केस चल रहा है, लोग कंपनी का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फिसबुक का नेट प्रॉफिट 40 फीसदी बढ़ा है। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी फेसबुक का कुल मुनाफा 57 करोड़ रुपए रहा। ऐसा मुख्य रूप से देश में डेटा कॉस्ट में आई गिरावट से सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग की वजह से हुआ।


डेटा लीक केस के बावजूद कंपनी का बढ़ा राजस्व

ये बात हैरान करने वाली है कि फेसबुक के खिलाफ डेटा लीक का केस चल रहा है, तब भी भारत में कंपनी का मुनाफा 40 फीसदी बढ़ा है। देश में फेसबुक के 20 करोड़ से अधिक उपभोक्ता हैं। भारत सरकार ने मार्च में डेटा लीक के इस मुद्दे में फेसबुक और कैंब्रिज एनालिटिका को नोटिस भी जारी किया था। भारत में कंपनी के कुल राजस्व में 53 फीसदी की तेजी आई है। कंपनी ने एक फाइनैंशल स्टेटमेंट में कहा है कि अमरीकी पैरेंट कंपनी को दी गई सेवाओं से वृद्धि में मदद मिली है। राजस्व में वॉट्सऐप से अर्जित राजस्व भी शामिल है।


टैक्स विवाद से भी घिरी है कंपनी

डेटा लीक मामले के अलावा भारत में फेसबुक टैक्स समस्याओं का भी सामना कर रही है। भारत में कंपनी के इनकम टैक्स, वैट, सेल्स टैक्स, कस्टम्स, एक्साइज और सर्विस टैक्स जैसे मामले पेंडिंग हैं, लेकिन उसके बाद भी वित्त वर्ष 2018 में कंपनी का कुल राजस्व 521 करोड़ रुपए रहा, जबकि एक साल पहले फेसबुक का कलेक्शन 407 करोड़ रुपए था। हालांकि इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये आंकड़े कंपनी की भारत में आमदनी को शुद्ध रूप से प्रकट नहीं करते हैं।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

Home / Business / डेटा लीक और टैक्स विवादों से घिरे होने के बावजूद 40 फीसदी बढ़ा फेसबुक का नेट प्रॉफिट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.