उद्योग जगत

भक्तों ने भगवान का ही करवा दिया 300 करोड़ का बीमा

इस बार गणपति की मूति में 68 किलो सोना और 315 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया है

Sep 04, 2016 / 03:14 pm

अमनप्रीत कौर

Ganpati

मुंबई। गणेशोत्सव सोमवार से शुरू हो रहा है। क्या आप जानते हैं इस बार देश के सबसे अमीर गणपति कौन से हैं। हम आपको बता रहे हैं। जीएसबी सेवा मंडल ने अपने गणपति का रिकॉर्ड 300 करोड़ रुपए का बीमा करवाया है। शहर के सबसे धनी मंडल, किंग सर्कल के गौड़ सारस्वत ब्राह्मण (जीएसबी) सेवा मंडल ने बप्पा के लिए 300 करोड़ रुपए का बीमा खरीदा है।

मंडल के पूर्व प्रेसिडेंट आर जी भट्ट ने बताया कि यह रकम पिछले साल से दो करोड़ रुपए ज्यादा है। इस बार गणपति की मूति में 68 किलो सोना और 315 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया है। मंडप के निर्माण में चांदी की मात्रा में इस बार 17 किलो की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल 298 किलो चांदी लगाई गई थी।

एक भक्त ने मुराद पूरी होने पर काफी बड़ी राशि का दान दिया था, जिस वजह से इस बार यह सब संभव हो पाया। उस राशि का इस्तेमाल मंडप को और ज्यादा खूबसूरत बनाने में किया गया है। मंडल ने इस बार मूर्ति के हाथ, पैर और कान सोने के बनाए हैं।

सजावट की चोरी का कवर करने के 25 करोड़ की राशि, आग और भूकंप के लिए 10 करोड़ रुपए, पब्लिक देनदारी कवर के लिए 40 करोड़ रुपए, बाकी बचे 225 करोड़ भक्तों, आधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए है। मंडल इस बार भी दान का एक बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र के कई एजुकेशनल और मेडिकल ट्रस्ट को दान करेगा।

Home / Business / Industry / भक्तों ने भगवान का ही करवा दिया 300 करोड़ का बीमा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.