scriptगैस रीफिलिंग की प्रक्रिया में हो रहा बड़ा बदलाव, खत्म होगी आपकी ये परेशानी | Patrika News
कारोबार

गैस रीफिलिंग की प्रक्रिया में हो रहा बड़ा बदलाव, खत्म होगी आपकी ये परेशानी

6 Photos
6 years ago
1/6

नर्इ दिल्ली। सरकार अब जल्द ही एलपीजी गैल रीफिलिंग प्रक्रिया में कुछ अहम बदलाव करने जा रही है। सरकार के इस बदलाव के बाद से आपको गैस रीफिल कराते समय होने वाले नुकसान से बच सकते है। इसपर अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें।

2/6

अभी तक आपकी जानकारी के बिना हाॅकर गैस चुराकर गैस की जगह पानी भर देते थे, जिससे की सिलेंडर का वजन मानक के बराबर ही रहे। आपको लगातार इससे परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन सरकार के नए नियम के बाद आपको इससे राहत मिल सकती है।

3/6

दरअसल सरकार ने अब सभी सिलेंडरों के सील के रुप में होलोग्राम लगाना अनिवार्य कर दिया है। ये सील आपको होलोग्राम एक तरह का टेंपर एविडेंट सील होगा जो इस बात का सबूत होगा की, डिलीवरी से पहले आपको सिलेंडर के साथ कोर्इ छेड़छाड़ नहीं हुाआ है। आपके घर पर पहुंचा सिलेंडर बिल्कुल मानक के मुताबिक है।

4/6

इस सील की सबसे खास बात ये है कि इसके साथ ही कोर्इ छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। एेसा करने से आपके सिलेंडर पर लगा सील फट जाएगा आैर आप अपने सिलेंडर के साथ होने वाली छेड़खानी के साथ पकड़ पाएेंगे।

5/6

आइआेसी के एक अधिकारी के मुताबिक, नए सील वाले सीलेंडर बाजार में आने लगे है। इस सील को बेंगलुरु में एलपीजी इक्यूपमेंट रिसर्च सेंटर में बनाया गया है। इस सील में एक खास तरह के प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है।

6/6

अभी तक सिलेंडर पर सील के नाम पर बस एक प्लास्टिक कोटेड सील लगा होता था। जिसे हाॅकर गर्म पानी की मदद से आसानी से छेड़खानी करते थे। अब आपको टूटे हुए सील दिखे तो आप इसकी शिकायत अपने नजदीकी गैस एजेंसी या कंपनी के आॅफिस में कर सकते है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.