scriptथोड़ा सा इंतजार आपको दिला सकता है सस्ता सोना | Gold prices to witness downfall by the end of this year | Patrika News

थोड़ा सा इंतजार आपको दिला सकता है सस्ता सोना

Published: Jun 06, 2015 09:09:00 am

2015 के आखिर में सोने की कीमतों में खासी गिरावट देखने को मिल सकती है

budget

budget

नई दिल्ली। अगर आप सोने की खरीद करने वाले हैं तो कुछ महीनों के लिए रूकना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के मुताबिक 2015 के आखिर में सोने की कीमतों में खासी गिरावट देखने को मिल सकती है। यहां तक कि सोने के दाम 20 हजार रूपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। फर्म के अनुसार सोने की कीमतें मुख्य तौर पर ब्याज दरों को लेकर अमरीका की नीति पर निर्भर करेंगी। यदि यूएस ब्याज दरों में इजाफा करने का फैसला लेता है तो सोने कीमत भारत में 20,500 रूपए प्रति 10 ग्राम से लेकर 24,000 रूपए तक हो सकती है।

25 फीसदी तक गिरावट

इंडिया रेटिंग्स के मुताबिक अगले साल सोने की कीमतों में 10 से 25 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिलेगी। अगर अमरीका ब्याज दरों में बढ़ोतरी के फैसले को टाल देता है और जापान के अलावा यूरोपीय देश मौद्रिक नीति में कोई बदलाव नहीं करते हैं, तो अमरीकी डॉलर में उछाल के साथ ही सोने की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिलेगा। इसका असर भी भारत में सोने की कीमतों पर देखने को मिलेगा। देश में पीली धातु के दाम ऎसी स्थिति में 29,500 प्रति 10 ग्राम से 30,500 तक भी पहुंच सकते हैं।

बाजार में अनिश्चिता

बाजार में अनिश्चितता का माहौल में सोने में निवेश में इजाफा हो जाता है। जिसके चलते दुनिया भर के केंद्रीय बैंक सोने की खरीद कर खजाने में रखते हैं। आंकड़ों के मुताबिक 2008 की मंदी के बाद से 2014 तक सोने में केंद्रीय बैंकों ने सबसे अधिक निवेश किया, लेकिन अब ऎसी अनिश्चितता की स्थिति खत्म हो गई है और सब कुछ सही रहा, तो आने वाले दिनों में सोने के दाम में खासी गिरावट देखने को मिल सकती है। यह कीमतें 2009 के स्तर पर भी पहुंच सकती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो