उद्योग जगत

सोने-चांदी का उत्पाद शुल्क मूल्य बढ़ा

आयात शुल्क मूल्य वह कीमत है जिसके आधार पर इन पर आयात शुल्क लगाया जाता है

Mar 16, 2016 / 02:01 pm

अमनप्रीत कौर

Gold price

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में तेजी को देखते हुए सरकार ने बुधवार से सोने-चांदी का आयात शुल्क मूल्य (टैरिफ वैल्यू) बढ़ा दिया है। आयात शुल्क मूल्य वह कीमत है जिसके आधार पर इन पर आयात शुल्क लगाया जाता है।

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड हर पखवाड़े इसकी समीक्षा करता है। बोर्ड ने सोने का आयात शुल्क मूल्य 399 डॉलर से बढ़ाकर 404 डॉलर प्रति दस ग्राम तथा चांदी का 495 डॉलर से बढ़ाकर 509 डॉलर प्रति किलोग्राम कर दिया है।

Home / Business / Industry / सोने-चांदी का उत्पाद शुल्क मूल्य बढ़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.