script

बिजनेस के साथ धोनी ने की नई पारी की शुरूआत, जल्द देश को देंगे ये तोहफा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 07, 2019 12:32:28 pm

Submitted by:

manish ranjan

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी अब बिजनेस में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। धोनी ने ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ नाम से एक नई कंपनी की शुरूआत की है।

एमएस धोनी (फाइल फोटो)

एमएस धोनी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी अब बिजनेस में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। धोनी ने ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ नाम से एक नई कंपनी की शुरूआत की है। धोनी बनिजय एशिया के साथ मिलकर बिजनेस की नई पारी की शुरूआत करेंगे और कंपनी के साथ लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप भी करेंगे।


कंटेट बनाने में करेंगे निवेश

आपको बता दें कि धोनी और बनिजय मिलकर कई प्लेटफॉर्म्स के लिए सभी जेनर के कंटेंट बनाएंगे। आज के समय में बनिजय एशिया दुनिया की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंट कंटेंट बनाने वाली कंपनी है। धोनी और बनिजय एशिया मिलकर कंटेट बनाने के लिए निवेश करेंगे।


फिल्म बनने के बाद से ही कुछ नया करने का तय किया

धोनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जब से मेरे ऊपर फिल्म बनाई गई है तभी से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मेरा दिलचस्प बढ़ता ही गया और अब मैं इसमें कुछ अलग और नया करना चाहता हूं। मेरी कंपनी नए कॉन्सेप्ट पर काम करेगी और कुछ नया करेगी, जिसको अभी तक देखा ही न गया हो।


बनिजय के कंटेट हैं सबसे अलग

इस पार्टनरशिप पर धोनी ने कहा कि बनिजय ने इस क्षेत्र में काफी काम किया है और उनको कंटेट बनाने की अच्छी जानकारी है। उनके साथ पार्टनरशिप में काम करना मेरे लिए एक अच्छा मौका है। मैंने बनिजय एशिया के अब तक के सभी कंटेट देखे, जिसको देखतक मैने उनके साथ काम करने का फैसला किया। उनके सभी कंटेट काफी रोमांचक और सभी से अलग थे।


देश को देंगे प्रीमियम कंटेंट

आपको बता दें कि इस पार्टनरशिप का लक्ष्य देश को प्रीमियम कंटेंट देना है। धोनी इस कंटेट को भारत और साउथ एशिया के मार्केट में दिखाएंगे। वहीं, बनिजय एशिया ने बतचीत में बताया कि आज के समय में मार्केट में अच्छे कंटेट की काफी डिमांड है और हम लोग मिलकर इस डिमांड को पूरा करेंगे। वहीं,जानकारी देते हुए धोनी ने बताया कि हम अपने आप को सिर्फ स्पेर्ट्स तक ही सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी लोगों को बेहतर कंटेट उपलब्ध कराएंगे।

Read the Latest business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

ट्रेंडिंग वीडियो