3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुस्त हुई विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार, अप्रैल में 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा पीएमआई

विनिर्माण क्षेत्र के प्रदर्शन का इंडेक्स परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अप्रैल में 51.8 दर्ज किया गया है आईएचएस मार्केट के प्रमुख अर्थशास्त्री और रिपोर्ट के लेखक पॉलियाना डे लामा ने कहा कि अप्रैल पीएमआई से भारत के विनिर्माण क्षेत्र में थोड़ा सुधार का संकेत मिला है। पीएमआई के अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार नए ऑर्डर मिलने में धीमी वृद्धि मिलने के संकेत मिलते हैं।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 3 May 2019, 8:28 AM IST

Manufacturing Sector

सुस्त हुई विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार, अप्रैल में 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा पीएमआई

नई दिल्ली। भारत में बीते महीने रोजगार कारोबारी रुझान कमजोर रहने के कारण विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि की रफ्तार सुस्त रही। यही कारण है कि विनिर्माण क्षेत्र के प्रदर्शन का समग्र का इंडेक्स निक्केई विनिर्माण क्षेत्र परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स ( PMI ) अप्रैल में 51.8 दर्ज किया गया है, जबकि मार्च में यह 52.6 पर था। यह अगस्त 2018 के बाद विनिर्माण गतिविधियों में सबसे कमजोर वृद्धि है।

यह भी पढ़ें -

लगातार 21वें महीने में पीएमआई 50 अंक से ऊपर

हालांकि यह लगातार 21वां महीना है जब विनिर्माण पीएमआई 50 अंक से ऊपर रहा है। पीएमआई का 50 अंक से ऊपर रहना विनिर्माण गतिविधियों में विस्तार और 50 अंक से नीचे रहना संकुचन को दर्शाता है। इस प्रकार अप्रैल के आंकड़े बताते हैं कि विनिर्माण गतिविधियों में विस्तार तो हुआ है लेकिन वह पिछले आठ महीनों के सापेक्ष धीमा रहा है। पीएमआई के अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार नए ऑर्डर मिलने में धीमी वृद्धि मिलने के संकेत मिलते हैं।

यह भी पढ़ें -

जानकारों ने कहा- सुस्त सुधार के संकेत

करोबारी सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र की प्रगति की रफ्तार आठ महीने में सबसे सुस्त और 14 साल के सर्वेक्षण के इतिहास के औसत से भी कमजोर रही है। पीएमआई के 50 से ऊपर का आंकड़ा आर्थिक गतिविधि में तेजी या संवृद्धि का इंडेक्स होता है, जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा मंदी का इंडेक्स होता है। आईएचएस मार्केट के प्रमुख अर्थशास्त्री और रिपोर्ट के लेखक पॉलियाना डे लामा ने कहा कि अप्रैल पीएमआई से भारत के विनिर्माण क्षेत्र में थोड़ा सुधार का संकेत मिला है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.