scriptMS DHONI चलाएंगे कैश-टू-डिजिटल अभियान,बताएंगे कैसे करें कैश-लेस भुगतान | ms dhoni start digital abhiyan to increase digital payment | Patrika News

MS DHONI चलाएंगे कैश-टू-डिजिटल अभियान,बताएंगे कैसे करें कैश-लेस भुगतान

locationनई दिल्लीPublished: Sep 21, 2018 09:51:48 am

Submitted by:

manish ranjan

भारत को कैशलेस की ओर बढ़ाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी मास्टरकार्ड के साथ मिलकर डिजिटल भुगतान के बारे में जागरूकता फैलाएंगे।

धोनी

MS DHONI चलाएंगे कैश-टू-डिजिटल अभियान,बताएंगे कैसे करें कैश-लेस भुगतान

नई दिल्ली। भारत को कैशलेस की ओर बढ़ाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी मास्टरकार्ड के साथ मिलकर डिजिटल भुगतान के बारे में जागरूकता फैलाएंगे। कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को इस अभियान से जोड़ा गया है। इस अभियान का नाम कैश-टू-डिजिटल रखा गया हैं।

मास्टरकार्ड से जुड़कर उत्साहित है धोनी
इस अभियान को लेकर महेंद्र सिंह धोनी का कहना है की एक छोटे से शहर रांची का निवासी होने पर मुझे गर्व है और मैंने पूरी दुनिया घूमी है। इसलिए मैं बेहतर एवं सुरक्षित भुगतान के महत्व को समझता हूं जो आज की डिजिटल अर्थव्यवस्था में जीने के लिए आत्मविश्वास पैदा करता है। मैं भारत सरकार इस अभियान से जुड़कर काफी उत्साहित हूं।

भारत को बनाना है कैशलेस
धोनी के इस अभियान से जुड़ने पर मास्टरकार्ड के डिवीजन प्रेसिडेंट का कहना है की इरफान खान के बाद मास्टरकार्ड ने महेंद्र सिंह धोनी के रूप में एक नया भागीदार पाया है। भारत में क्रिकेट से ज्यादा किसी और चीज का जुनून नहीं है। ऐसे में धोनी के इस अभियान से जुड़ने के बाद हमें भरोसा है कि हमारी भागीदारी कैश-टू-डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में सफल रहेगी। हमारा मकसद भारत को कैशलेस बनाना है और डिजिटल भुगतान के लिए लोगों को जागरूक करना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो