script2018 में मुकेश अंबानी ने कमाए इतने पैसे, फिर भी टॉप 10 की लिस्ट में नहीं हैं शामिल, जानें क्यों | Mukesh Ambani did not made in world richest list 2018 | Patrika News

2018 में मुकेश अंबानी ने कमाए इतने पैसे, फिर भी टॉप 10 की लिस्ट में नहीं हैं शामिल, जानें क्यों

locationनई दिल्लीPublished: Dec 28, 2018 08:22:29 am

Submitted by:

Dimple Alawadhi

साल 2018 खत्म होने वाला है। ऐसे में आप ये जानना चाहते होंगे कि इस साल के सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं और उनकी संपत्ति कितनी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार 2018 में विश्व के सबसे अमीर लोगों ने इतनी कमाई की है।

richest people list

2018 में मुकेश अंबानी ने कमाए इतने पैसे, फिर भी टॉप 10 की लिस्ट में नहीं हैं शामिल, जानें क्यों

नई दिल्ली। साल 2018 खत्म होने वाला है। ऐसे में आप ये जानना चाहते होंगे कि इस साल के सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं और उनकी संपत्ति कितनी है। विश्व के जिन सबसे अमीर लोगों की हम आज बात करने वाले हैं, उनमें से कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें अमीरी विरासत में मिली है, वहीं कुछ लोगों ने अपनी मेहनत और टेलेंट से पैसे कमाए हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार 2018 में विश्व के सबसे अमीर लोगों ने इतनी कमाई की है-


अमेजन के CEO पहले स्थान पर

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। फोर्ब्स द्वारा जारी की गई दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में ये पहले नंबर पर हैं। एक साल में उनकी दौलत में तेजी से इजाफा हुआ है। बीते 12 महीनों में अमेजन के शेयरों ने 59 फीसदी की छलांग लगाई है। इसके बदौलत अमेजन दुनिया की तीसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। 2018 में बेजोस की नेट वर्थ 8540 अरब रुपए रही।


बिल गेट्स

साल 2018 के दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति रहे बिल गेट्स। हालांकि ये साल उनके लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि साल 1995 के बाद से ये पहली बार है जब बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूचि में दूसरे नंबर पर आए हैं। उनकी कंपनी के मूल्य में भी कमी आई है। बेजोस पिछले एक साल से हर दिन 426 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। अरबों की दौलत के मालिक जेफ बेजोस The Bezos Family Foundation नाम से एक संस्था को भी चलाते हैं। यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में मदद करता है। 2018 में बिल गेट्स की नेट वर्थ 6209 अरब रुपए रही।


‘ऑरेकल ऑफ ओमाहा’ तीसरे नंबर पर

इस साल के विश्व के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति की बात करें तो तीसरे स्थान पर आते हैं ‘ऑरेकल ऑफ ओमाहा’ नाम से मशहूर वारेन बफेट। उनकी निजी संपत्ति भारत की सबसे अमीर शख्सियत मुकेश अंबानी की संपत्ति से दोगुनी है। बफेट की होल्डिंग कंपनी बर्कशायर हेथवे के पास भारत के घरेलू बैंकों के करीब 9 लाख करोड़ रुपए के डूबे हुए कर्ज (NPA) से बस कुछ ही कम है। 2018 में वारेन बफेट की नेट वर्थ 5656 अरब रुपए रही।


Louis Vuitton के संस्थापक चौथे नंबर पर

विश्व के चौथे सबसे अमीर आदमी हैं फ्रांस की मशहूर कंपनी एलवीएमएच (Moet Hennessy Louis Vuitton) के संस्थापक बर्नार्ड अर्नाल्ट। अर्नाल्ट LVMH के संस्थापक के रूप में 70 ब्रैंड ओवरसीज करते हैं, जिनमें Dior, Hublot, Louis Vuitton, Tag Heuer और Zenith शामिल हैं। 2018 में बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेट वर्थ 4606 अरब रुपए रही।


ZARA के मालिक पांचवे पायदान पर

फैशन की दुनिया की सबसे मशहूर कंपनी ‘जारा’ (ZARA) के मालिक अमंसियो ऑर्टेगा लिस्ट में पांचवे पायदान पर रहे। जहां ‘गैप'(GAP) और ‘एच ऐंड एम’ (H & M) जैसी कंपनियां अपने नए उत्पाद के डिजाइन से लेकर कन्जयूमर तक पहुंच बनाने में कम से कम 5 हफ्ते का समय लेती है, वहीं जारा इसे सिर्फ 3 महीने में अंजाम तक पहुंचा देती है। ऑर्टेगा की यही स्ट्रैटजी जारा की विश्वसनीयता बढ़ाती है। 2018 में बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेट वर्थ 4053 अरब रुपए रही।


Microsoft के संस्थापक कार्लोस स्लिम

मेक्सिको की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के मालिक और मशहूर उद्योगपति कार्लोस स्लिम हेलु इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। हालांकि स्लिम इससे पहले फोब्र्स द्वारा दुनिया के अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर भी रखे गए थे। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने वाले कार्लोस मेक्सिको के पहले व्यक्ति हैं। 2018 में कार्लोस स्लिम की नेट वर्थ 3773 अरब रुपए रही।


मार्क जकरबर्ग

फेमस सोशल मीडिया नेटवर्क ‘फेसबुक’ (Facebook) के सीईओ मार्क जकरबर्ग इस लिस्ट में सांतवे स्थान पर हैं। हालांकि उनकी कंपनी फेसबुक इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। कंपनी के खिलाफ डेटा लीक समेत टैक्स के कई मामले कोर्ट में चल रहे हैं। 2018 में मार्क जकरबर्ग की नेट वर्थ 3724 अरब रुपए रही।


लैरी पेज

लैरी पेज दुनिया की एक जानी मानी कंपनी गूगल (Google) के संस्‍थापक हैं। लैरी पेज का पूरा नाम लारेंस पेज है। शुुरूआत में गूगल एक साधारण सा सर्च इंजन था लेकिन जल्‍द ही इसने दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल कर ली थी। 2018 में कार्लोस स्लिम की नेट वर्थ 3591 अरब रुपए रही।


सर्गी ब्रिन

विश्व के सबसे अमीर लोगों में नौंवा स्थान गूगल के दूसरे संस्‍थापक सर्गी ब्रिन का है। ब्रिन एक रूसी अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक, सॉफ्टवेयर डेवलपर और उद्यमी हैं जिन्हें लैरी पेज के साथ गूगल, इंक के सह-संस्थापक के रूप में जाना जाता है, जो अपने खोज इंजन और ऑनलाइन विज्ञापन प्रौद्योगिकी के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी है। 2018 में कार्लोस स्लिम की नेट वर्थ 3493 अरब रुपए रही।


लैरी एलिसन

सॉफ्टवेयर कंपनी ‘ओरेकल’ (Oracle) के चेयरमैन लैरी एलिसन ने इस साल 5,095 अरब रुपए की कमाई की और वो इस लिस्ट में 10वें पायदान पर हैं। लैरी का पूरा नाम लॉरेंस जोसेफ एलिसन है। 2018 में कार्लोस स्लिम की नेट वर्थ 3395 अरब रुपए रही।

 

Francoise Bettencourt Meyers

64 साल की इस महिला ने L’Oréal जैसे ब्रांड को सफलता के मार्ग तक पहुंचाया। उनकी नेट वर्थ 3,150 अरब रुपए है। Meyers के पास पैरिस में कई बंगले, गाड़ियां और अनिक संपत्तियां हैं।


मुकेश अंबानी 12वें पायदान पर

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी विश्व के सबसे अमीरो की लिस्ट में 12वें नंबर पर आते हैं। 2018 में अंबानी की सालाना कमाई 2,807 अरब रुपए रही।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो