script8 दिन में दो रुपए बढ़े पेट्रोल के दाम, अभी नहीं थमेगी कीमतों की रफ्तार | petrol and deisel price hike 2 rupees in 8 days | Patrika News

8 दिन में दो रुपए बढ़े पेट्रोल के दाम, अभी नहीं थमेगी कीमतों की रफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: May 21, 2018 05:10:01 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

इस समय दिल्ली में पेट्रोल के दाम 75 रुपए के करीब पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा होता जा रहा है।

Petrol and Diesel price

8 दिन में दो रुपए बढ़े पेट्रोल के दाम, अभी नहीं थमेगी कीमतों की रफ्तार

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव के दो दिनों बाद से शुरू हुआ पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला अभी भी जारी है। पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से रोजाना पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की जा रही है। सोमवार को आठवें दिन भी सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल के दामों में 33 पैसे और डीजल के दामों में 25 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में बीते 8 दिनों में करीब दो रुपए के बढ़ोत्तरी हो चुकी है। लेकिन कीमतों में बढ़ोत्तरी की रफ्तार अभी थमने वाली नहीं है। बाजार के जानकारों के अनुसार कर्नाटक चुनावों के दौरान कीमतों में वृद्धि नहीं होने के समय कच्चे तेल की कीमतें कम थीं। तब से अब तक कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा बदलाव आ गया है। एेसे में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमतें

कर्नाटक चुनाव के समय अप्रैल में कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चल रही थीं। तब मोदी सरकार ने सरकारी तेल कंपनियों को अप्रत्यक्ष रूप से पट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने से मना कर दिया था। इस बीच कच्चे तेल के दामों में बढ़ोत्तरी होने लगी। इससे सरकारी तेल कंपनियों का मार्जिन का हो गया था। अब फिर से तेल कंपनियों को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की छूट मिल गई है। तभी से कंपनियां रोजाना दामों में बढ़ोत्तरी कर रही हैं। इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल के पार चल रही हैं। इससे तेल कंपनियों के मार्जिन पर असर पड़ रहा है। माना जा रहा है कि जब तक तेल कंपनियों का मार्जिन अप्रैल के स्तर पर नहीं आ जाएगा, तब तक पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी होती रहेगी।
90 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच सकते हैं पेट्रोल के दाम

इस समय दिल्ली में पेट्रोल के दाम 75 रुपए के करीब पहुंच गए हैं। पेट्रोल के दामों में रोजाना बढ़ोत्तरी हो रही है। फिलहाल कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को देखते हुए बढ़ोत्तरी का सिलसिला थमने की संभावना नहीं दिख रही है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकारी तेल कंपनियां अपना मार्जिन बरकरार रखने तक कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी रखेंगी। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों और कंपनियों के मार्जिन को ध्यान में रखा जाए तो आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपए प्रति लीटर तक भी पहुंच सकती हैं।
दिल्ली में आठ दिनों में एेसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

तारीखपेट्रोलडीजल
14 मई74.8066.14
15 मई74.9566.36
16 मई75.1066.57
17 मई75.3266.79
18 मई75.6167.08
19 मई75.9167.31
20 मई76.2467.57
21 मई76.5767.82
   
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो